

Raipur chhattisgarh VISHESH : कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के एल.एल.बी. (स्नातक विधि) चतुर्थ वर्ष के छात्र टंकेश्वर माथुर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, अटल नगर, नया रायपुर मॉडल यूनाइटेड नेशन्स 5.0 आयोजित में भाग लिया, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा (CGVS) समिति में तुलेश्वर मरकाम का प्रतिनिधित्व किया। इस सत्र का एजेंडा था — “छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा संकट का मूल्यांकन: उग्रवाद और राज्य की जवाबदेही के बीच।”
मॉडल यूनाइटेड नेशंस एक शैक्षणिक अनुकरण है, जिसमें छात्र विभिन्न देशों, संगठनों या व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हुए समसामयिक वैश्विक, राष्ट्रीय या क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा और वाद-विवाद करते हैं। इसमें प्रतिभागी वास्तविक संयुक्त राष्ट्र की तरह निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हैं, औपचारिक बहस में भाग लेते हैं और समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव तैयार करते हैं। यह छात्रों में भाषण कौशल, तर्कशक्ति, शोध क्षमता, नेतृत्व, कूटनीति और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है।
टंकेश्वर माथुर ने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता, तार्किक विश्लेषण और सामाजिक-वैधानिक विषयों की गहरी समझ का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पेशल मेंशन अवॉर्ड (CGVS) प्राप्त किया तथा उन्हें ₹5,000/- की नगद पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं विधि संकाय के लिए गर्व का क्षण है। कलिंगा विश्वविद्यालय उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।






















