

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़, जोकीहाट से मोहम्मद मुर्शीद आलम, बहादुरगंज से मौहम्मद तौसीफ़ आलम, कोचधामन से मोहम्मद सरवर आलम, अमौर से अख़्तरुल ईमान और बैसी से ग़ुलाम सरवर जीते हैं.
इन नतीजों के बाद किसी भी सीट पर एआईएमआईएम की बढ़त नहीं है.

चुनावी नतीजों पर औवेसी ने कहा , “मैं सीमांचल की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे पांच विधायकों को जिताया… हम आज भी सीमांचल के इंसाफ़ की लड़ाई लड़ रहे हैं… यह बिहार की जनता का फ़ैसला है और हमें इसे इज़्ज़त की निगाहों से स्वीकार करना है.”
उन्होंने कहा , “मैं उम्मीद कर रहा था कि एनडीए बड़ी जीत हासिल करेगी, लेकिन 200 सीटों तक जाएगी, यह अंदाज़ा नहीं था. जो भी है, यह बिहार के लोगों का जनमत है और हमें इसे पूरी तरह स्वीकार करना होगा. मैं नीतीश कुमार को भी बधाई देता हूं, और अगर वह सच में सीमांचल के विकास पर ध्यान देना चाहते हैं, तो हम रचनात्मक सहयोग करेंगे. मैं सीमांचल आना जारी रखूंगा.”








