




सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 के अंतर्गत कार्यक्रम
Raipur chhattisgarh VISHESH एनएमडीसी लिमिटेड के बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 के तहत 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को “वॉक फॉर इंटीग्रिटी” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिनकी स्मृति में यह दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर आयोजित “वॉक फॉर इंटीग्रिटी” को परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी इस एकता यात्रा में सम्मिलित होकर ईमानदारी, पारदर्शिता और एकता के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।
इस आयोजन में कर्मचारियों, अधिकारियों, सीआईएसएफ के जवानों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा गेस्ट हाउस परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः वहीं संपन्न हुई।
कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सतर्कता, ईमानदारी और उत्तरदायित्व किसी भी संगठन की प्रगति की नींव हैं।“ उन्होंने यह भी कहा कि “भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर कर सकती है।“
यह कार्यक्रम सतर्कता विभाग, एनएमडीसी बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं नागरिकों में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और सतर्कता की भावना को सुदृढ़ करना है।








