


Raipur chhattisgarh VISHESH एनटीपीएस सीपत में कार्यरत कर्मचारियों ने दिवंगत स्वार्गीय श्री श्याम कुमार, ग्राम पोंड़ी तथा स्वर्गीय श्री प्रताप सिंह ग्राम पोंड़ी के परिवार को आर्थिक रूप से सहायता करने का निर्णय लिया तथा स्वैच्छिक रूप से सहयोग राशि जमा करने की अपील की। इस अपील के माध्यम से कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अंशदान दिया और रुपये 7,19,400/- सहयोग राशि के रूप में जमा हुई।
इसके अलावा एनटीपीसी की कल्याणकारी क्लब संगवारी महिला समिति के प्रयास से प्रत्येक पीड़ित परिवार को रुपये 25,000/- की सहयोग राशि यानि कुल रुपये 50,000/- प्रदान की गई।
प्रत्येक दिवंगत के परिवार के आश्रितों को कुल रुपये 3,84,700/- का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
आर्थिक सहयोग की राशि पीड़ित परिवार के आश्रितों को तहसीलदार सीपत, जन प्रतिनिधि , सीपत पुलिस तथा मीडिया प्रतिनिधि की उपस्थिति में दी गई।
विदित हो कि दिवंगत प्रत्येक संविदा श्रमिक के परिवार को तत्काल रुपये 50,000/- नकद दिवंगत के अंतिम संस्कार के लिए दिनांक 06 अगस्त 2025 को प्रदान किया गया था, जबकि दिवंगत के आश्रितों को सीपत तथा ठेकेदार (मेसर्स गोरखपुर कन्स्ट्रकशन प्राइवेट लिमिटेड) के द्वारा 5-5 लाख रुपये मुआवजा तथा ईएसआई के तहत मिलने वाली पेंशन सुविधा प्रदान करने की घोषणा हुई है। इसके अलावा संविदा पर अकुशल या अर्धकुशल श्रेणी में उनके आश्रित को रोजगार दिये जाने की भी घोषणा हुई है।
प्रवीण रंजन भारती
जन संपर्क अधिकारी
एनटीपीसी सीपत









