
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज की कीमत औंधे मुंह गिर गई है. किसानों का कहना है कि खेत से मंडी तक फसल पहुंचाने की लागत भी नहीं निकल पा रही है. उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है एक तरफ खाद्य वस्तुओं से लेकर तेल के दाम ने घर का बजट बिगाड़ दिया है. ईंधन की कीमत बढ़ने से माल ढुलाई ज्यादा हो गई है. माल ढुलाई में बढ़ोतरी का असर खाने पीने के सामान पर पड़ा है. लेकिन मध्य प्रदेश में किसानों की फसल ओने पौने दामों पर बिक रही है. कई जिलों में प्याज की कीमत प्रति किलो 1 रुपए हो गई है. किसानों का खेत से मंडी तक की लागत भी नहीं निकल पा रही है. ऐसी स्थिति में किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.






















