



कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र./07/08/2026-27 दिनांकः- 13.08.2026
Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 के दूसरे दिन भी देशभर से आए व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, उपभोक्ताओं एवं विदेशी प्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। भारत की व्यापारिक शक्ति, नवाचार क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को प्रदर्शित कर रहा यह महोत्सव निरंतर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महोत्सव का दौरा किया और विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए देशभर से आए उद्यमियों एवं व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने भारतीय उत्पादों, नवाचारों और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत की आर्थिक शक्ति और व्यापारिक सामर्थ्य का जीवंत प्रदर्शन है।

श्री अमर पारवानी ने बताया कि इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा “भारतीय व्यापार महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प का भव्य उत्सव है। यहां प्रदर्शित उत्पाद और तकनीकें यह सिद्ध करती हैं कि भारत आज ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को सशक्त आधार प्रदान करता है।”
श्री अमर पारवानी ने आगे बताया कि महोत्सव में आज दिल्ली के सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूडी, श्री योगेंद्र चंदोलिया एवं श्रीमती कमलजीत सहरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण किया और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के उत्पादों एवं नवाचारों की सराहना की।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल एवं श्री अमर पारवानी ने कहा कि महोत्सव को देशभर के व्यापारिक समुदाय, उद्योग जगत और आम जनता से अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारत मंडपम में स्थापित विभिन्न मंडपों, थीम आधारित प्रदर्शनों और व्यापारिक मंचों के माध्यम से भारत की आर्थिक प्रगति, विनिर्माण क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की झलक देखने को मिल रही है।
श्री खंडेलवाल एवं श्री अमर पारवानी ने जानकारी दी कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता कल भारतीय व्यापार महोत्सव का दौरा करेंगी और प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों एवं नवाचारों का अवलोकन करेंगी। उन्होंने देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स, विद्यार्थियों और उपभोक्ताओं से अपील की कि वे भारतीय व्यापार महोत्सव में अवश्य आएं और भारत की व्यापारिक शक्ति, नवाचार क्षमता तथा आत्मनिर्भर भारत के बढते कदमों को निकट से देखें।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि 12 से 15 अगस्त तक आयोजित यह महोत्सव भारत की व्यापारिक उपलब्धियों, उद्यमशीलता, नवाचार और वैश्विक संभावनाओं का एक विराट राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है, जो ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ की भावना को साकार कर रहा है।





















