
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पोलैंड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने छह विदेशी नागरिकों पर देश को नुक़सान पहुंचाने की तैयारी और रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ये लोग यूक्रेन को दी जाने वाली मिलिट्री और अन्य सहायता सामाग्री की आपूर्ति में बाधा पहुंचाने के अभियान पर थे.

पोलैंड के इंटीरियर मिनिस्टर मारिउस्ज़ कामिन्स्की ने बताया कि ये संदिग्ध जासूसी नेटवर्क रेलवे लाइनों पर नज़र रख रहा था और उनका इरादा यूक्रेन को भेजी जाने वाली सहायता सामाग्री पर नज़र रखने के लिए कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट और जीपीएस ट्रांसमीटर्स लगाने का था. उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि इस ग्रुप को रूसी खुफिया एजेंसी इस काम के लिए पैसे दे रही थी. संदिग्ध लोगों किस देश के नागरिक हैं, इस पर जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन ये कहा जा रहा है कि वे पोलैंड की पूर्वी सीमा से देश में दाखिल हुए थे. जासूसी के आरोप में तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है.





















