
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH एक व्यक्ति कैलेंडर बेच रहा था जिस पर शाही पोशाक़ पहने बतख़ की तस्वीर थी. अभियोजकों का कहना है कि इस व्यक्ति ने देश के शाही परिवार का अपमान किया है. 26 वर्षीय नाराथॉर्न चोटमानकोंगसिन को थाईलैंड के राजा का अपमान करने का दोषी पाया गया है.

साल 2020 के बाद से थाईलैंड में 200 लोगों को ले मेजेस्टेस (राजशाही के सम्मान से जुड़े क़ानून) के तहत गिरफ़्तार किया गया है. थाईलैंड में रबड़ की बनी बतख की आकृति लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों का प्रतीक है.
थाईलैंड में कार्यकर्ता लोकतंत्र की मांग करने वाले प्रदर्शनों के दौरान इस प्रतीक का इस्तेमाल करते रहे हैं. नाराथॉर्न साल 2020 में लोकतंत्र समर्थक फ़ेसबुक पेज पर ये कैलेंडर बेच रहे थे. उन्हें दिसंबर 2020 में गिरफ़्तार कर लिया गया था. इस कैलेंडर पर विवादित टिप्पणी भी थी. मंगलवार को थाईलैंड की एक अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुए तीन साल की सज़ा दी थी. बाद में इसे बदलकर दो साल कर दिया गया.





















