


कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./01/10/2026-27 दिनांक:-01-10-2026
व्यापारी समाज की ओर से कुशलक्षेम जाना, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं

Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने के पश्चात उपचार उपरांत राजधानी रायपुर आगमन पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ की टीम ने उनके निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने श्री देव जी के शीघ्र स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के समस्त व्यापारी समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
टीम के सदस्यों ने कहा कि श्री किरण सिंह देव जी का स्वस्थ होकर पुनः रायपुर आगमन सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। व्यापारी समाज उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने एवं जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय योगदान की कामना करता है।
इस सौजन्य भेंट के दौरान CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने उनके प्रति आत्मीयता एवं शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, वासु माखीजा, शंकर बजाज, कन्हैया गुप्ता, जयराम कुकरेजा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नागेन्द्र तिवारी, रतनदीप सिंह, रौनक पटेल , अमित गुप्ता, गिरिश पटेल, विवेक सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000





















