




Raipur chhattisgarh VISHESH / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर द्वारा स्वच्छ भारत दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
1 अक्टूबर 2026 को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” पहल के तहत एनआईटी रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में डॉ. मनोज चोपकर, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण), डॉ. डी. सी. झारिया, प्रोफेसर, एप्लाइड जियोलॉजी, डॉ. देबाशीष मिश्रा, प्रोफेसर, गणित विभाग तथा डॉ. तीर्थ प्रकाश साहू, नोडल अधिकारी, स्वच्छता ही सेवा 2026 सहित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, स्वच्छ आदतों और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इससे पूर्व 30 सितंबर 2026 को एनआईटी रायपुर के रागा – द म्यूजिकल क्लब द्वारा राजिम में “स्वच्छता में सहभाग — स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद करते हुए कचरा पृथक्करण, उचित कचरा निपटान तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं स्वच्छता आधारित गीतों की प्रस्तुति दी गई। संगीत के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी एवं रोचक तरीके से जन-जन तक पहुंचाया गया।
राजिम कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मृदु साहू, फैकल्टी इंचार्ज, रागा तथा डॉ. तीर्थ प्रकाश साहू, नोडल अधिकारी, स्वच्छता ही सेवा 2026 द्वारा किया गया। इन पहलों के माध्यम से एनआईटी रायपुर ने विद्यार्थियों एवं समुदाय को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।





















