

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 9 के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री विनय कुमार वर्मा रायपुर नगर निगम को लगातार 31 वर्षों तक सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने पर जोन 9 कार्यालय में नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा द्वारा कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार नायक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू सहित जोन 9 के सभी जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर को सेवाएं देने हेतु सम्मानित किये गए.
जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू एवं जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा द्वारा निगम जोन 9 के सभी जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किये गए. जोन अध्यक्ष एवं जोन कमिश्नर सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक श्री विनय कुमार वर्मा की सेवाओं को सराहा एवं उनके सुदीर्घ जीवन, स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.






















