

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बारिश में जल भराव होने की समस्या की जानकारी को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 10 कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन एवं जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर फल बाजार में पहुंचकर वहाँ निर्मित अवैध गेट को तत्काल जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर नाले की तत्काल सफाई करवाकर गंदे पानी का सुगम निकास प्रबंधन करते हुए जलभराव की समस्या को दूर करने त्वरित कार्रवाई की एवं जनसमस्या का जोन के स्तर पर स्थल पर त्वरित निदान किया.






















