







Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू ने जोन 1 जोन कमिश्नर सहित जोन 1 क्षेत्र के सब्जी बाजारों की व्यवस्था सुधारने नगर निगम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, यातायात पुलिस, बाजार संघ पदाधिकारियों की जोन में बैठक लेकर की विस्तृत चर्चा
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत के निर्देश पर आज नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत सब्जी बाजारों की व्यवस्था सुधारने हेतु रायपुर नगर निगम जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित नगर निगम जोन 1, यातायात पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बाजार संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जोन कार्यालय में ली । बैठक में शहर के विभिन्न सब्जी बाजारों में यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं व्यापारियों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वार्ड क्रमांक-16 शिवाजी वार्ड स्थित खमतराई स्कूल के समीप संचालित सब्जी बाजार तथा खमतराई क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले अस्थायी बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए.
बैठक में निर्णय लिया गया कि सब्जी विक्रेताओं के लिए नियत स्थान चिन्हित किए जाएंगे तथा बाजार में आने वाले ग्राहकों एवं विक्रेताओं के वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए खमतराई स्कूल परिसर तथा अन्य उपयुक्त स्थलों का निरीक्षण किया गया। वहीं, उद्यान (गार्डन) के सामने सड़क किनारे लगने वाले ठेलों एवं दुकानों को सुव्यवस्थित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में यह तय किया गया है कि गुमटी एवं अन्य अस्थायी व्यापारियों के लिए पृथक स्थान निर्धारित किया जाएगा।
इस संबंध में आगामी दिनांक 31 जुलाई 2026 को संबंधित हितधारकों के साथ पुनः बैठक आयोजित कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक-17 हनुमानगढ़ी से गोंदवारा अंडरब्रिज तक सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित कर गार्डन के समीप खुले स्थान पर संचालित करने तथा वाहनों की पार्किंग के लिए गोंदवारा अंडरब्रिज के पास उपलब्ध खुले क्षेत्र का उपयोग करने पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैँ कि नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात तथा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बाजारों को सुव्यवस्थित किया जाए।
इस सम्बन्ध में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैँ ।






















