

त्वरित कार्यवाही से मिली पीएम आवास का लंबित किस्त की राशि
रायपुर, 28 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजनों को समयबद्ध न्याय एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सीएम हेल्पलाइन लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के पथरिया निवासी श्री सम्बत निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्त नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की गई और आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनकी लंबित किस्त शीघ्र जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि समय पर समाधान मिलने से उनकी बड़ी चिंता दूर हो गई और अब उनका अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं पक्का घर बनाने का सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सम्पत निषाद ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अपनी समस्या का त्वरित समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद साबित हो रही है।





















