

Raipur chhattisgarh VISHESH / देवशयनी एकादशी दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार के अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें
समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में राजधानी शहर रायपुर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः की विनम्र अपील

रायपुर - राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, सभी जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को सम्पूर्ण जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु देव सहित देवताओं के शयन अवसर देवशयनी एकादशी दिनांक 25 जुलाई शनिवार की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि हरियाली और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा शक्ति प्रदान करने सम्पूर्ण जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान श्री विष्णु देव के दिव्य श्रीचरणों में सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों,एल्डरमैनों ने कहा है कि देवशयनी एकादशी का अवसर सम्पूर्ण जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान श्री विष्णु देव सहित देवताओं का शयन आसन पर्व के रूप में विगत लगातार हजारों हजार वर्षो से सम्पूर्ण भारत वर्ष में श्रद्धा, आस्था, विश्वास पूर्वक लाखों भक्तजनों, श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाता रहा है, देवशयनी एकादशी के दिन लाखों भक्तजन एवं श्रद्धालुजन देवशयनी एकादशी अवसर पर व्रत रखकर सम्पूर्ण जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान श्री विष्णु देव की विशेष पूजा – अर्चना सहित आराधना करते हैँ. चातुर्मास अवधि में देवउठनी एकादशी के अवसर तक सम्पूर्ण जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु देव एवं देवतागण प्राचीन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार योगनिद्रा आसन में शयन करते हैँ. देवशयनी एकादशी का यह अवसर प्राचीन काल से ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर माना जाता रहा है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की पुनः विनम्र अपील की है।





















