
ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में सचिव एवं प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा (आईएएस) ने गोदाम स्तर पर सख्त गुणवत्ता परीक्षण के निर्देश दिए।

माननीय श्री गजेन्द्र यादव, ग्रामोद्योग मंत्री के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा (IAS) के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को प्रदाय किये जाने वाले स्कूल यूनिफार्म जो कि महिला स्व सहायता समूहों से सिलाई कराकर संकुल स्तर पर प्रदाय किया जाता है, के शत्-प्रतिशत गुणवत्ता परीक्षण करने के निर्देश गोदाम प्रभारी को जारी किया गया है। पूर्व में गोदाम प्रभारी एवं तकनीकी कर्मचारियों के द्वारा रेडीमेड गणवेश, ग्रे धागा एवं वस्त्रों का तथा प्रोसेस/प्रिंटिंग वस्त्रों का रेंडम परीक्षण किया जाता था। प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार रेडीमेड गणवेश का शत्-प्रतिशत, प्रोसेस एवं प्रिंटिंग वस्त्रों, ग्रे धागा एवं वस्त्रों का 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से तकनीकी परीक्षण किया जाना है, ताकि स्कूली यूनिफार्म एवं हाथकरघा वस्त्रों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर न हो। स्कूल शिक्षा विभाग के मांग अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ के द्वारा प्रतिवर्ष सभी जिलों के संकुल स्तर पर रेडीमेड गणवेश की आपूर्ति किया जाता है। बुनकर संघ के द्वारा प्रदेश के 337 बुनकर सहकारी समितियों के लगभग 60 हजार से अधिक बुनकरों से ग्रे वस्त्र उत्पादन कराया जाता है तथा 2004 महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से रेडीमेड गणवेश सिलाई का कार्य कराया जाता है। बुनाई एवं सिलाई कार्य के माध्यम से लगभग 90 हजार से अधिक बुनकर एवं महिलाओं को निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ।























