

साहित्यिक, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक स्पर्धाओं के उत्कृष्ट प्रतिभागियों व संकाय सदस्यों को किया गया सम्मानित
प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 6:25PM by PIB Raipur
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की राजभाषा समिति द्वारा संस्थान के वार्षिक हिंदी महोत्सव ‘आवाहन’26’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस महोत्सव के तहत आयोजित साहित्यिक, भाषाई, विश्लेषणात्मक एवं सामूहिक गतिविधियों में संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीन) डॉ. मनोज कुमार चोपकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन का सफल समन्वय साहित्य समिति के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार तथा राजभाषा समिति के संकाय प्रभारी डॉ. एस. एन. राव और डॉ. विकास कुमार विद्यार्थी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

महोत्सव के तहत संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित ‘अभिव्यक्ति’ खंड में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। इस वर्ग की पत्र लेखन प्रतियोगिता में स्वप्निल चौबे ने प्रथम, डॉ. सूरज कुमार मुक्ति ने द्वितीय तथा दुर्गेश देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ स्पर्धा में डॉ. सूरज कुमार मुक्ति ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बादल सोनी दूसरे और डॉ. धरमपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बादल सोनी ने प्रथम, दुर्गेश देवांगन ने द्वितीय तथा निष्ठा ठाकरे ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
_20261009182951_10dbb7.jpeg)
विद्यार्थियों के बौद्धिक, रणनीतिक और टीम-कौशल के परीक्षण हेतु आयोजित ‘चक्रव्यूह’ मॉड्यूल के तहत कई रोचक प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। डॉजबॉल स्पर्धा में योगेश सिंघल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। रणनीतिक समन्वय पर आधारित ‘अंधा मोड़’ प्रतियोगिता में आदित्य कुमार और ध्रुव की जोड़ी विजेता बनी, जबकि दिव्यांश और आदिल की टीम उपविजेता तथा मृदुल और किरण की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं रोमांचक ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में कृष्ण पटेल, ऋषभ दुबे, रोशन और गजानंद की टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में मोना पटेल, सुहाना पाटी, रिधिमा जैन और क्षितिज राय की टीम द्वितीय तथा उज्ज्वल, स्वयं गुप्ता, मयंक रविश और गौरांग की टीम तृतीय स्थान पर रही।
_20261009183006_babec1.jpeg)
महोत्सव के प्रमुख साहित्यिक घटक ‘शब्दांगन’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृतार्थ, नमन और कौस्तुभ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शैलेश पटेल, एस. आदित्य, आयुष पटेल व अंकुश की टीम दूसरे और सिद्धांत सिंह, शिवम बानी, नंदलाल राव व दक्ष पुन्न की टीम तीसरे स्थान पर रही। क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में दिशांत साहू ने प्रथम, अंबुज यादव ने द्वितीय और शिवी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में स्पृहा साहू ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि मोना पटेल और समंदर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कॉमिक स्टोरी लेखन स्पर्धा में राजमणि विजेता रहे, वहीं लेशिका लातुरे ने दूसरा और साहिल सोलंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समारोह के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पदक, पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक समापन राजभाषा समिति के संकाय प्रभारी डॉ. विकास कुमार विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।





















