
Raipur chhattisgarh VISHESH अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान अमेरिका के लिए 47 सालों से ख़तरा बना हुआ था, लेकिन अब ऐसा नहीं है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ़ करते हुए हेगसेथ ने कहा कि ‘उन्होंने इतिहास रच दिया है.’ उन्होंने ये भी दावा किया कि , राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे संभव बनाया, ईरान ने इस युद्धविराम के लिए भीख मांगी, और हम सभी यह जानते हैं. आगे हेगसेथ ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ऐतिहासिक और बेहद प्रभावशाली था, और यह भी कहा कि, अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताक़त को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है.






















