
Raipur chhattisgarh VISHESH रक्षा मंत्री हेगसेथ और अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने पेंटागन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया है. उसी दौरान ये बयान दिया गया है. ईरान के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि ईरान ने भारी दबाव में सीज़फ़ायर स्वीकार किया है.
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास कुछ ही मिनटों में ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने की ताक़त थी, लेकिन उन्होंने दया दिखाने का विकल्प चुना.”

उन्होंने ये स्पष्ट कर दिया कि अगर ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकरा दी होतीं, तो अगले निशाने उनके बिजली संयंत्र, पुल और तेल व ऊर्जा से जुड़ा बुनियादी ढांचा होते.”
उनके मुताबिक, ईरान को फिर से खड़ा होने में दशकों लग जाते, लेकिन वहां के लीडरशिप ने समझ लिया कि समझौता करना बेहतर है.
तैयार है सेना
अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने युद्ध में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों को याद करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की. केन ने आगे कहा, “हम उनमें से हरेक के प्रति आभारी हैं और उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. अमेरिकी सैनिक ‘युद्ध अभियान फिर से शुरू करने के आदेश पर उसी रफ़्तार के साथ तैयार हैं, जिसे हमने पिछले 38 दिनों में दिखाया है. और हम आशा करते हैं कि ऐसा नहीं होगा.”





















