What's Hot
- चीनी vlogger पर भारत को नकारात्मक रूप से दिखाने के लिए ढाका की झुग्गियों को नई दिल्ली के रूप में पेश करने का आरोप
- नेशनल वर्क स्किल्स कॉम्पिटिशन में बीएसपी का दबदबा, सात कर्मचारियों ने जीते पुरस्कार
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर : मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ शासन एवं एनआईटी रायपुर की संयुक्त पहल; प्रदेश के युवाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय प्रयोगशालाएँ, इन्क्यूबेशन, मार्गदर्शन और कौशल विकास की सुविधा
- दिपावली के पावन पर्व पर मुस्लिम समाज ने दरगाह में रोशन किए चिराग; देश में भाईचारा कायम रखने और ‘विकसित भारत 2047’ की कामना की
- रायपुर : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा
- रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
- रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Author: Manpreet Singh
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुँचकर जाना ज़मीनी अनुभव रायपुर, 17 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री कालीचरण के निवास पर पहुँचकर उनके पक्के आवास का निरीक्षण किया और परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री का अपने घर पर आगमन पाकर हितग्राही एवं उनके परिजन भावविभोर दिखाई दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहज और स्नेहपूर्ण वातावरण में परिवार से बातचीत करते हुए उनकी दिनचर्या, आवश्यकताओं और आवास मिलने के बाद जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में…
पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ घर, घटा बिजली बिल रायपुर, 17 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी के निवास पर पहुँचकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घर की छत पर लगाए गए सोलर पैनल एवं उससे जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और योजना के ज़मीनी क्रियान्वयन को नज़दीक से देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती द्विवेदी एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय बातचीत की और योजना से प्राप्त हो रहे लाभों के बारे…
वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि समाज…
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में ग्रामीण कौशल प्रशिक्षण एवं प्राथमिकता क्षेत्र ऋण पर बल प्रविष्टि तिथि: 17 JAN 2026 7:50PM by PIB Raipur छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकास शील ने आज राज्य के 5 जिलों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (Rural Self Employment Training Institutes–RSETIs) की स्थापना की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण युवाओं को कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा वे विकास प्रक्रिया में प्रभावी रूप से भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने बैंकों से प्राथमिकता क्षेत्र ऋण एवं शासकीय प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रवाह बढ़ाने का भी आह्वान किया, ताकि…
प्रविष्टि तिथि: 17 JAN 2026 7:38PM by PIB Raipur ऊर्जा सुरक्षा, संस्थागत सुधार और दीर्घकालिक रणनीतिक दिशा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने बिलासपुर स्थित अपने मुख्यालय में पहली बार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया। यह नेतृत्व आधारित मंथन आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप संगठन के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक संरचित और सहभागी प्रयास के रूप में उभरा। यह ‘चिंतन शिविर’ हाल ही में नई दिल्ली में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर की पृष्ठभूमि में…
दिनांक 17 जनवरी 2026 एसईसीएल में पहली बार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन, ऊर्जा के क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप कंपनी की भावी दिशा पर हुआ गहन मंथन ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के दृषिगत एसईसीएल में दिनांक 16 जनवरी 2026 को पहले चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। Raipur chhattisgarh VISHESH इस चिंतन शिविर का उद्देश्य कंपनी की उपलब्धियों की समीक्षा करना, कमियों की पहचान करना तथा उत्पादन, डिस्पैच, सेफ्टी, कॉस्ट एफिशिएंसी, सस्टेनेबिलिटी और डिजिटाइजेशन को सुदृढ़ करने के लिए स्पष्ट एवं समयबद्ध एक्शन प्लान पर…
रायपुर, 17 जनवरी 2026: Raipur chhattisgarh VISHESH :स्कूल ऑफ़ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा 17 जनवरी 2026 को “जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई” विषय पर एक ज्ञानवर्धक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह सत्र सोनू अग्रवाल, डेटा वैज्ञानिक, कॉग्निज़ेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस विशेषज्ञ व्याख्यान को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई। सत्र में सैद्धांतिक अवधारणाओं के साथ व्यावहारिक प्रदर्शन का प्रभावी संयोजन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के विकास—वर्णनात्मक एवं पूर्वानुमानात्मक एआई से लेकर उभरते जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई—की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई।इस संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को अत्याधुनिक एआई तकनीकों एवं…
टमाटर की खेती से मिला भरपूर फायदा शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए का मिला अनुदान यहां का टमाटर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तक जा रहा लगभग 7 लाख रूपए का मिला शुद्ध मुनाफा अब तक लगभग 10 लाख रूपए के टमाटर की हुई बिक्री Raipur chhattisgarh VISHESH : धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने तथा टमाटर की बेहतरीन फसल होने से किसान श्री त्रवेंद्र साहू की किस्मत बदल गई है। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम लाममेटा के किसान श्री त्रवेंद्र साहू को शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन से…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सर्टिफिकेट देकर की घोषणा बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर बिलासपुर शहर ने इतिहास रचा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। और दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प…
वाहन चालकों को हेलमेट वितरित, ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन रायपुर, 17 जनवरी 2026 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल ने इस मौके पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

