What's Hot
- चीनी vlogger पर भारत को नकारात्मक रूप से दिखाने के लिए ढाका की झुग्गियों को नई दिल्ली के रूप में पेश करने का आरोप
- नेशनल वर्क स्किल्स कॉम्पिटिशन में बीएसपी का दबदबा, सात कर्मचारियों ने जीते पुरस्कार
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर : मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ शासन एवं एनआईटी रायपुर की संयुक्त पहल; प्रदेश के युवाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय प्रयोगशालाएँ, इन्क्यूबेशन, मार्गदर्शन और कौशल विकास की सुविधा
- दिपावली के पावन पर्व पर मुस्लिम समाज ने दरगाह में रोशन किए चिराग; देश में भाईचारा कायम रखने और ‘विकसित भारत 2047’ की कामना की
- रायपुर : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा
- रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
- रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 18 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और गति के साथ जारी है। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिले की सभी समितियों में खरीदी लिमिट एवं प्रतिदिन की खरीदी सीमा में वृद्धि की गई है, जिससे उपार्जन कार्य और अधिक तेज हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी निर्बाध रूप से संचालित की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों से किया संवाद, बताया सफलता का मार्ग कहा-लक्ष्य निर्धारित करें, बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और परिश्रम से जुट जाएं मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की पहल को सराहा कलेक्टर को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम पुस्तिकें खरीदने के दिए निर्देश डीएमएफ राशि से शिक्षा क्षेत्र में दिख रहा सकारात्मक बदलाव रायपुर, 18 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान डीएमएफ फंड से स्थापित अरुणोदय कोचिंग इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी…
सूरजपुर में शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा रायपुर, 17 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी मैदानी स्तर पर भ्रमण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें सभी फील्ड स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालय में रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल सूरजपुर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की…
आर्टिकल Raipur chhattisgarh VISHESH भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ की एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए सीधे तौर पर खेती पर निर्भर है।देश की बढ़ती खाद्य माँग को पूरा करने के उद्देश्य से पिछले कई दशकों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया गया है।शुरुआती दौर में इन उर्वरकों ने उत्पादन बढ़ाने में निश्चित रूप से मदद की, लेकिन आज इनके अंधाधुंध और अनियंत्रित उपयोग के कारण कृषि, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडराने लगा है।उर्वरकों की खपत के भयावह आंकड़ेदेश में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग का अंदाज़ा इस तथ्य से लगाया जा सकता…
महिलाओं की कलात्मक दक्षता एवं पारंपरिक शिल्पकला से हुए प्रभावित रायपुर, 17 जनवरी 2026 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री भरत भूषण वर्मा ने जिला प्रवास के दूसरे दिन स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। यह भ्रमण विभिन्न विकास सूचकांकों की प्रगति, संतृप्ति एवं जमीनी स्तर पर हो रहे नवाचारों के प्रत्यक्ष अवलोकन के उद्देश्य से किया गया। श्री वर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत लमना का भ्रमण किया गया। यहां इको-टूरिज्म के अंतर्गत विकसित मड हाउस अवधारणा को समझा, जिसमें स्व…
रायपुर, 17 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री माननीय डॉ. मनसुख मंडाविया से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. सिसोदिया ने केंद्रीय खेल मंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित स्पोर्ट्स कॉनक्लेव के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। मुलाकात के दौरान डॉ. सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ ट्राइबल गेम्स के आयोजन के लिए केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री महोदय को राज्य में संचालित खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मुख्यमंत्री…
रायपुर, 17 जनवरी 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) की समयबद्ध एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभाकक्ष रायपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में FRK निर्माताओं एवं छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले द्वारा FRK निर्माताओं को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप FRK बैच तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एवं…
आचार्य विद्यासागर जी महाराज की कृति के नाम पर ट्रेन का हुआ नामकरण, जैन समाज में हर्ष रायपुर, 17 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा आज ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ को रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जैन समाज के महान संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की कालजयी कृति मूकमाटी के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा रायपुर – जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नामकरण ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के रूप में किया गया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपने तप, त्याग और…
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित आवासों का करें निरीक्षण- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर, 17 जनवरी 2026 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत रायपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के विभिन्न कक्षों में जाकर उनका अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने वार्डवार विकास कार्यों की स्थिति पर भी जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनता के…
रायपुर, 17 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाएं अब केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि ज़मीन पर किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम लाममेटा के प्रगतिशील किसान श्री त्रवेंद्र साहू हैं, जिन्होंने परम्परागत धान की खेती के स्थान पर उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर, सफल कदम बढ़ाया है। धान के बदले टमाटर की खेती अपनाने से उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत श्री साहू को लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये का…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

