- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में मनाई दिवाली, सपरिवार आतिशबाजी करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई
- रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- रायगढ़ : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : बरपाली में शेड और सीसी रोड का लोकार्पण, सामुदायिक भवन एवं नए तालाब का भूमिपूजन
- रायपुर : मल्दा में क्षेत्रवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
Author: Manpreet Singh
Raipur chhattisgarh VISHESH एन आई टी रायपुर के उन्नत भारत अभियान क्लब ने “बाल विवाह मुक्त भारत” के उद्देश्य को साकार करने हेतु श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर, राजिम में जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अभियान का नेतृत्व डॉ. सुधाकर पाण्डेय, क्षेत्रीय समन्वयक, UBA के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गोवर्धन भट्ट, PI कोऑर्डिनेटर, UBA (NIT) तथा डॉ. दीपिका अग्रवाल, फैकल्टी इंचार्ज, UBA क्लब, डॉ.…
शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व और राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के मार्गदर्शन में हुआ भव्य आयोजन रायपुर, 30 जनवरी 2026 भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। संगठन की पहली राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी, जो 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई। अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने छत्तीसगढ़ के माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल (सेवानिवृत्त आई ए एस)…
मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगी नई दिशा प्रसिद्ध करियर एक्सपर्ट श्री नितिन विजय (एनवी सर) देंगे सफलता का मंत्र रायपुर, 30 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन एवं युवा-हितैषी सोच के अनुरूप महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कपिध्वज करियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेगा करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम कल 31 जनवरी को सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने करियर मार्गदर्शक एवं मोशन कोचिंग…
दूरस्थ व जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर, 30 जनवरी 2026 नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य चिकिसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, किंतु सरकार की प्राथमिकता अब भी यह सुनिश्चित करना है कि दूरस्थ, वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों में…
बारनवापारा में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण रायपुर, 30 जनवरी 2026 बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों, आईटी आधारित वन प्रबंधन तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण से भावी वन सेवा के अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्तर पर उपयोग में आने वाली तकनीक एवं प्रबंधन प्रक्रियाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित हुए। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अखिल भारतीय वन सेवा के…
प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है विश्व एनटीडी दिवस 10 फरवरी से शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) कार्यक्रम में लगभग 1 करोड़ 58 लाख से अधिक लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर: प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को पूरे विश्व में एनटीडी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का अभिप्राय यह है कि विश्व के सभी लोग एनटीडी (नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिज़ीज़ेज़) के नियंत्रण और उन्मूलन के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से जनांदोलन के रूप में कार्य करें। इसी क्रम में आज , राज्य में भी एनटीडी…
केशोडार वन-धन विकास केंद्र से बदली जनजातीय महिलाओं की जिंदगी रायपुर, 30 जनवरी 2026 पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) की महिलाएं स्व-सहायता समूहों (एसएचजी), सरकारी योजनाओं और स्थानीय संसाधनों के दम पर आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल कायम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत संचालित केशोडार वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) के माध्यम से इन महिलाओं को आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध हो रहे हैं। केशोडार वन-धन विकास केंद्र की…
सामाजिक-आर्थिक विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर समन्वय के लिए 50 बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा नवा रायपुर में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 17वीं बैठक रायपुर, 30 जनवरी 2026 नवा रायपुर में आज हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 17 वीं बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चारों राज्यों में सामाजिक- आर्थिक विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित विषयों के निराकरण और बेहतर समन्वय के लिए 50 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मध्य क्षेत्र के इन चारों राज्यों से…
मंत्रालय में कृषि विकास को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक रायपुर, 30 जनवरी 2026 केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल 31 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ दुर्ग जिले के कुम्हारी में युवा प्रगतिशील किसान एसोसिएशन द्वारा आयोजित किसान मेला में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। साथ ही विधायक श्री डोमलाल…
रायपुर, 30 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में योजना का ज़मीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण अंचलों में दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगिमा में पीवीटीजी वनधन विकास केंद्र पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाओं के लिए आजीविका का सशक्त आधार बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत यहां 10 पहाड़ी कोरवा महिलाओं का एक स्व-सहायता…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

