Author: Manpreet Singh

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./11/01/2025-26 दिनांक :-31.01.2026 देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में कैट का प्रतिनिधी मंडल…

Read More

बिलासपुर, 31 जनवरी 2026 रेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई रेल लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण तथा तृतीय एवं चतुर्थ रेल लाइन परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेलखंड के मध्य लगभग 206 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत चौथी रेल लाइन परियोजना को चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत कोतरलिया–रायगढ़–किरोड़ीमल नगर–भूपदेवपुर स्टेशनों के मध्य 26.1 किलोमीटर लंबी नई विद्युतीकृत चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया…

Read More

दिनांक: 31 जनवरी 2026 Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर: कलिंगा विश्वविद्यालय में दिनांक 30 जनवरी को “सारथी दिवस” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह दिवस छत्तीसगढ़ राज्य भर में चालकों के अमूल्य योगदान-सुरक्षा, अनुशासन एवं सुचारु परिवहन सेवाओं-को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी कड़ी में कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा अपने समर्पित चालकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाहन चालकों एवं परिचालकों को उनकी निष्ठावान, ईमानदार एवं प्रतिबद्ध सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चालकों एवं परिचालकों के मनोबल को बढ़ाना तथा संस्थान के प्रति उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने चालकों को विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम की पहल डॉ. ए. विजयानंद, कुलानुशासक, श्री मनीष सिंह, प्रशासनिक प्रबंधक, डॉ. डी. एम. साहू, परिवहन प्रभारी एवं श्री शुभम प्रमोद, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता द्वारा की गई। कार्यक्रम में श्री लिलेश्वर साहू, कुलानुशासक कार्यालय सहायक, श्री छगन कोसले एवं श्री दरश राम यादव, परिवहन विभाग सहायक, श्री तोषण तारक, डीएसडब्ल्यू कार्यालय सहायक तथा सुश्री मुस्कान अग्रवाल, सहायक डीएसडब्ल्यू की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. ए. राजशेखर, विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह का वातावरण रहा।“सारथी दिवस” का यह आयोजन विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक रहा, जिसमें चालकों की सेवाओं को सम्मानपूर्वक सराहा गया। Rajesh Vishwakarma D.E.O. Registrar Office Kalinga University

Read More

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मिलकर जताया आभार Raipur chhattisgarh VISHESH आज दिनांक 31 जन 2026 को छत्तीसगढ़ के व्यापारिक हितों की रक्षा और आम जनता को राहत दिलाने की दिशा में ‘छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। चेम्बर द्वारा अचल संपत्तियों की पंजीयन दरों और नई गाइडलाइन की विसंगतियों को लेकर उठाए गए मुद्दों पर राज्य सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए बड़ी राहत दी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, आज चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल…

Read More

दिनांक 31 जनवरी 2026 कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 01 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन के बारे में श्री हरीश दुहन ने 27 मार्च 2025 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया है। उनके नेतृत्व में एसईसीएल ने भू-अधिग्रहण, गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन, सतत…

Read More

कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा। किसान अन्नदाता है, और अन्नदाता जीवनदाता है। मेरे लिए किसानों की सेवा करना, भगवान की पूजा करने के बराबर है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान: आधुनिक तकनीक और एकीकृत कृषि प्रणाली से किसानों की आय दोगुनी छत्तीसगढ़ में ग्रामीण और कृषि विकास में केंद्र-राज्य सहयोग से क्रांति: 18 लाख से अधिक घर, हजारों किलोमीटर सड़कें और सशक्त महिला समूह प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत किसानों और ग्रामीणों के लिए नए आयाम: दलहन उत्पादन, तिलहन फसलें और महिला स्वरोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री…

Read More

हमारे किसानों ने अपनी मेहनत से भारत की कृषि की दशा और दिशा दोनों बदल दी है। आज भारत की कृषि विकास दर 4.45% है, हमारे किसानों ने अन्न के भंडार भरकर देश को आत्मनिर्भर बना दिया। छत्तीसगढ़ तो धान का कटोरा है, यहां का धान ऐसा है कि, चावल उत्पादन में हम दुनिया में नंबर वन हैं, हमने चीन को पीछे छोड़ दिया। खेतों की मेड़ से नीति का संदेश, गिरहोला-खपरी में किसानों से सीधे संवाद में बोले शिवराज सिंह चौहान धान से बागवानी और ड्रोन तक, आधुनिक कृषि से किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्र का फोकस कृषि,…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, C.G. – 29 जनवरी, 2026 – MATS यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MSEIT) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT), भुवनेश्वर के साथ मिलकर आज आधिकारिक तौर पर “ड्रोन टेक्नोलॉजी: कॉन्सेप्ट्स और असेंबलिंग” पर एक खास बूटकैंप का उद्घाटन किया। इस प्रोग्राम का मकसद छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) सेक्टर में लेटेस्ट स्किल्स से लैस करना है। इस इवेंट के दौरान छात्रों को ड्रोन सिस्टम की असेंबलिंग, फिटिंग, फंक्शनिंग से लेकर फ्लाइंग मैकेनिज्म तक की गहन हैंड्स-ऑन/प्रैक्टिकल लर्निंग का अनुभव मिलेगा।इस इवेंट में जाने-माने लीडर्स…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक 31.01.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मियों को निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।सेवानिवृत्त होने वालों में श्री उमेश कुमार गुप्ता वरीय प्रबंधक (खनन) भूमिगत खदान विभाग, श्री प्रेम सिंह कालवी कार्यालय अधीक्षक ए-1 उत्खनन विभाग, श्रीमती अनिता कड़वे लिपिक ग्रेड-1 निदे. तक. (यो.परि.) सचिवालय शामिल रहे।निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने अपने उद्बोधन में…

Read More

कलिंगा विश्वविद्यालय के सहयोग से बनी हिंदी फीचर फिल्म “अरण्य” जंगल, ज़मीन और आदिवासी जीवन पर आधारित सशक्त सिनेमा 10 फरवरी को एन माही फ़िल्म्स ओटीटी ऐप पर होगी रिलीज़ रायपुर कलिंगा विश्वविद्यालय के फ़िल्म मेकिंग विभाग में निर्मित हिंदी फीचर फिल्म “अरण्य”का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस फिल्म के निर्माण में कलिंगा विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण और भरपूर योगदान रहा है। विश्वविद्यालय ने न केवल तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए, बल्कि शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रोडक्शन सपोर्ट और क्रिएटिव वातावरण प्रदान कर फिल्म को एक मजबूत स्वरूप दिया। फिल्म “अरण्य” को एन माही फ़िल्म्स प्रोडक्शन तथा नीरा एडुकॉम के बैनर तले तैयार किया गया है और यह 10 फरवरी को एन माही फ़िल्म्स ओटीटी ऐप पर रिलीज़ होने जा रही है। सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह फिल्म जंगलों में विकास के नाम पर हो रहे अतिक्रमण, प्रशासनिक अनुमति के दुरुपयोग और आदिवासी समाज के विस्थापन जैसे गंभीर मुद्दों को संवेदनशीलता और यथार्थ के साथ प्रस्तुत करती है। फिल्म के निर्देशक नितेश झा ने बताया कि “यह फिल्म जंगल और आदिवासी समाज के उस संघर्ष को सामने लाती है, जिसे अक्सर विकास की चमक में नजरअंदाज कर दिया जाता है। प्रशासन द्वारा दी गई अनुमतियों का दुरुपयोग कर कुछ ठेकेदार किस तरह आदिवासियों की जल-जंगल-ज़मीन छीन लेते हैं और उनके जीवन पर इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, यही इस फिल्म का मूल भाव है।” कलिंगा विश्वविद्यालय के फ़िल्म मेकिंग विभाग के विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने फिल्म को शैक्षणिक के साथ-साथ व्यावसायिक स्तर पर भी मजबूत बनाया है। विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए कैमरा इक्विपमेंट, लोकेशन सपोर्ट, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधा…

Read More