

शेड निर्माण कार्य का किया लोकार्पण, ग्रामीणों से किया संवाद
रायपुर, 9 नवंबर 2026



वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के मल्दा में क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।
श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों की समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करना उनकी अटूट प्रतिबद्धता है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।








