


Raipur chhattisgarh VISHESH एन आई टी रायपुर के उन्नत भारत अभियान क्लब ने “बाल विवाह मुक्त भारत” के उद्देश्य को साकार करने हेतु श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर, राजिम में जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व डॉ. सुधाकर पाण्डेय, क्षेत्रीय समन्वयक, UBA के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गोवर्धन भट्ट, PI कोऑर्डिनेटर, UBA (NIT) तथा डॉ. दीपिका अग्रवाल, फैकल्टी इंचार्ज, UBA क्लब, डॉ. रूपेश कुमार देवांग (एसोसिएट प्रोफेसर – आईटी) डॉ. निखलेश कुमार मिश्रा , विजय वर्मा (UBA असिस्टेंट) और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “बाल विवाह बंद करो”, “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों को सरल एवं संवेदनशील रूप में दर्शाया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह से सराहना मिली।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति सजग करना एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना रहा। स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस अभियान को सफल बनाया।








