Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : कोरिया, 20 फरवरी 2026/ जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला में सफल ‘5 प्रतिशत मॉडल’ को देशभर में लागू करने की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई और कोरिया जिले के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने पर सहमति बनी। किसानों…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2026 6:27PM by PIB Raipur भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई ने अपने स्थायी परिसर को राष्ट्र को समर्पित किए जाने की दूसरी वर्षगांठ परिसर स्थित नालंदा हॉल में गरिमामय समारोह के साथ मनाई। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस परिसर को 20 फरवरी 2024 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके उपरांत सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्रोफेसर राजीव प्रकाश, निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई ने संस्थान की उपलब्धियों और उसकी प्रेरक विकास यात्रा का उल्लेख…

Read More

छत्तीसगढ़ मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने अद्भुत परियोजना का अवलोकन किया सिक्किम की धुंध से ढकी पहाड़ियों और गहरी घाटियों के बीच, स्टील की पटरियों पर एक क्रांति आकार ले रही है। जिसे कभी एक दुर्गम क्षेत्र माना जाता था, अब उसे महत्वाकांक्षी ‘सेवोक-रंगपो’ रेलवे परियोजना के साथ जोड़ा जा रहा है, जो न केवल कनेक्टिविटी, बल्कि भारत की पूर्वोत्तर सीमा के लिए वाणिज्य, गतिशीलता और एकीकरण के एक नए युग का संकेत दे रही है। 44.96 किमी लंबी सेवोक-रंगपो लाइन का काम प्रगति पर है और इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जो सिक्किम को अपनी…

Read More

छत्तीसगढ़ ने जेएसजेबी 2.0 के तहत 88,000 से अधिक परियोजनाएं पूरी कीं, भूजल पुनर्भरण प्रयासों को सुदृढ़ किया प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2026 4:49PM by PIB Delhi केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) 2.0 पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के सचिव श्री वी.एल. कंथा राव, अपर…

Read More

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की सांस्कृतिक समिति द्वारा 20 फरवरी 2026 को संस्थान के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव एक्लेक्टिका 2026 का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव थे। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. एन. डी. लोंढे, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. मनोज चोपकर सहित प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत में डॉ. मनोज चोपकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एक्लेक्टिका को इंजीनियरिंग बुद्धिमत्ता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव विद्यार्थियों में टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करता…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20 फरवरी 2026 को “इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ एंड एप्लिकेशंस इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग” (ICETAEE–2026) के तृतीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एन. डी. लोंढे, कुलसचिव, एनआईटी रायपुर मौजूद रहे | इस दौरान डॉ. सचिन जैन, कांफ्रेंस चेयर व विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. बैद्यनाथ बाग, डॉ. डी. सुरेश, डॉ. चिलका रंगा एवं डॉ. राजन कुमार सहित संकाय सदस्य, प्रतिभागी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। डॉ. राजन कुमार…

Read More

जिन्दल स्टील ने CSA स्कोर में 42 अंकों की छलांग लगाई ; ‘सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026’ में मिली जगह मुख्य बिंदु: जिन्दल स्टील ने ‘2026 सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक’ में दुनिया भर की 129 स्टील कंपनियों में से चुनी गई 11 कंपनियों में बनाई जगह कंपनी का CSA स्कोर 30 से बढ़कर 72 (+42 अंक) हुआ; ESG स्कोर भी 37 से सुधरकर 74 पर पहुंचा जानकारी साझा करने यानी डिस्क्लोजर में भी 96% की रेटिंग हासिल, ‘ट्रांसपेरेंसी एवं रिपोर्टिंग’ में 100/100 अंक प्राप्त किये रायपुर, 20 फरवरी 2026: जिन्दल स्टील लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) स्कोर में 42 अंकों की शानदार…

Read More

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./07ध्02ध्2025-26 दिनांक :-20.02.2026 वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ हुआ विधिवत उद्घाटन, प्रदेश के साथ साथ देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पर Raipur chhattisgarh VISHESH : देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2026 5:22PM by PIB Raipur Raipur chhattisgarh VISHESH हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर का नवां दीक्षांत समारोह रविवार, 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह अपराह्न 2:00 बजे से 4:45 बजे तक एमरल्ड हॉल, होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में आयोजित होगा। समारोह में प्रवेश केवल आमंत्रण के आधार पर होगा। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा छह शोध उपाधि (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी), अठासी विधि…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH बालकोनगर, 20 फरवरी, 2026। बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा बालको अस्पताल के परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इस फार्मेसी का उद्घाटन बीएमसी की निदेशक डॉ. भावना सिरोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. विवेक सिंहा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बालको अस्पताल में शुरू की गई फार्मेसी का संचालन बीएमसी रायपुर द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही परिसर में आसानी से और किफायती…

Read More