What's Hot
- एनआईटी रायपुर में प्रो. विजय पी. सिंह ने ‘एंट्रॉपी सिद्धांत एवं जल अभियांत्रिकी में इसके अनुप्रयोग’ विषय पर दिया व्याख्यान
- भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल, श्री तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण
- केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
- रायपुर : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब
- रायपुर : नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
- रायपुर : विशेष लेख : विकास की नई किरण : दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
- रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति
- रायपुर : जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक
Author: Manpreet Singh
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर,07 अक्टूबर 2026/ दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करने के लिए समाज कल्याण विभाग की योजनाएं मददगार बन रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्राम बालगोमड़ा, ग्राम पंचायत उसरौद निवासी श्री हिमेश कुमार पटेल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से घर से बाहर आना-जाना और अपनी पढ़ाई जारी रखना पहले से आसान हुआ है। समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत श्री हिमेश कुमार पटेल, पिता श्री होसराम पटेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे पहले उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब…
कोडविद्या और एसईसीएल के “माई स्कूल माई स्टार्टअप” अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में हुआ आयोजन बिलासपुर, 07 अक्टूबर 2026। कोडविद्या इंडिया प्रा. लि. द्वारा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सहयोग से बुधवार को वसंत विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में “आइडियाथॉन 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित शीर्ष 10 टीमों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने रोबोट एवं विभिन्न प्रोटोटाइप के माध्यम से वास्तविक जीवन की समस्याओं के व्यावहारिक और नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बेहतर तालमेल से ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किए, जो रोजमर्रा…
परंपरा से डिजाइन, डिजाइन से उद्यम और उद्यम से निर्यात की ओर बढ़ेगा छत्तीसगढ़… Raipur chhattisgarh VISHESH / छत्तीसगढ़ शासन, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा राज्य के हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं एवं उद्यमियों को निर्यात के अवसरों से जोड़ने तथा उत्पादों में आधुनिक डिजाइन का समावेश करने के उद्देश्य से आज रायपुर के कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस में “हैण्डलूम/हैण्डीक्राफ्ट सेक्टर में निर्यात संवर्धन एवं डिजाइन विकास” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हथकरघा, हस्तशिल्प एवं परिधान क्षेत्र के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना, निर्यात प्रक्रिया की…
प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2026 12:04PM आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एन.आई.एन.) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने प्रमुख परिसर निसर्गग्राम, येवलेवाड़ी, पुणे में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक (बी.एन.वाई.एस.) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एन.आई.एन, आयुष मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है, जो स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग को बढ़ावा दे रहा है तथा महात्मा गांधी के प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी दृष्टिकोण और परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। एनआईएन, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, एक केंद्रीय विश्वविद्यालय,…
रायपुर में ‘कहानीकार’ दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न जिलों के शासकीय विद्यालयों के शिक्षक हो रहे शामिल कहानी और कला से बच्चों में विकसित होगी पर्यावरणीय संवेदनशीलता और रचनात्मक सोच रायपुर, 6 अक्टूबर 2026 बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, जिज्ञासा, रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में विद्यालयीन शिक्षकों के लिए दो दिवसीय ‘कहानीकार’ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 6 एवं 7 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यशाला में कला, कहानी और स्थानीय अनुभवों को शिक्षण से जोड़कर बच्चों को प्रकृति एवं पर्यावरण को समझने के लिए प्रेरित करने पर विशेष…
ऑटोम्यूटेशन से खत्म हुई अलग आवेदन और इंतजार की परेशानी, व्यापार विहार के नए पंजीयन कार्यालय से भी बढ़ी सहूलियत प्रदेश में ढाई वर्षों में 34 नए पंजीयन कार्यालय स्वीकृत, 78 नए पदों के सृजन से नागरिकों के नजदीक पहुंच रहीं सेवाएं रायपुर, 06 अक्टूबर 2026 जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर और लंबे इंतजार की परेशानी से अब नागरिकों को राहत मिल रही है। बिलासपुर के नवापारा, सिरगिट्टी निवासी श्री मोहम्मद जावेद ने इस बदलाव को स्वयं महसूस किया। इस बार संपत्ति की रजिस्ट्री के साथ ही ऑटोम्यूटेशन के माध्यम से उनका नामांतरण…
पशुओं के बेहतर संरक्षण और देखभाल के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल रायपुर, 06 अक्टूबर 2026 पशुधन विकास विभाग ने गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए गौधाम योजना के अंतर्गत प्रदेश में 40 और नए गौधाम की स्थापना के लिए मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार की इस पहल से गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के साथ-साथ आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में सहायक होगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिले के श्री विश्वनाथ गोविंद ग्राम पंचायत अंबिकापुर सहित बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, नारायणपुर और जशपुर जिलों में…
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026 बिलासपुर के ग्राम लिम्हा की महिलाओं के लिए घर तक नल से पानी पहुंचना बड़ी राहत लेकर आया है। पहले परिवार के लिए पीने का पानी जुटाने में उनका काफी समय और श्रम लगता था। अब जल जीवन मिशन के तहत घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने से उनकी दिनचर्या आसान हुई है। पानी लाने में लगने वाला समय अब वे बच्चों की देखभाल, परिवार और अन्य जरूरी कामों को दे पा रही हैं। लिम्हा की महिलाओं ने बताया कि पहले पीने का पानी लाने के लिए उन्हें घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी…
जिला अस्पताल में 87 वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए गए छड़ी और वॉकर 100 वृद्धजनों की निःशुल्क बीएमडी जांच, विशेषज्ञों ने बताए हड्डियों और जोड़ों की देखभाल के तरीके रायपुर, 6 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायगढ़ जिले में 1 से 15 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय में वृद्धजनों के सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला…
अब रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं रहना पड़ेगा दूसरों पर निर्भर रायपुर, 6 अक्टूबर 2026 कभी घर से बाहर निकलने के लिए किसी दूसरे का सहारा लेना पड़ता था। जरूरी काम हो या रोजमर्रा की जरूरत, आने-जाने की परेशानी हमेशा सामने रहती थी। लेकिन सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन-प्रशासन से मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने देवप्रसाद के लिए आवागमन को आसान करने के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। रायगढ़ जिले के गांधीनगर के दिव्यांग श्री देवप्रसाद चौहान बताते हैं कि पहले बिना ट्राइसाइकिल के कहीं आना-जाना उनके लिए काफी मुश्किल था। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कामों…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

