Author: Manpreet Singh

रायपुर, 09 जून 2026 ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरों जैसी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा देने की दिशा में धमतरी जिले ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम सियादेही में एक बेहद आकर्षक, बाल-अनुकूल और सर्वसुविधायुक्त ‘लइका घर’ तैयार किया गया है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने वाली यह पहल न केवल धमतरी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक रोल मॉडल के रूप में उभर रही है। एक ही परिसर में पूरी होगी शुरुआती शिक्षा की यात्रा ​इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसका एकीकृत शैक्षणिक मॉडल…

Read More

प्रगतिशील किसान तेजराम साहू की मेहनत और नवाचार बना क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा रायपुर. 9 जून 2026 कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का सफल उपयोग किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बेमेतरा जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम उमरिया निवासी प्रगतिशील किसान श्री तेजराम साहू ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर खेती में अच्छी सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि आज क्षेत्र के अनेक किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। पारंपरिक खेती से आधुनिक तकनीक की ओर श्री तेजराम साहू वर्षों से…

Read More

प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने ग्राम पतराटोली में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी का किया अवलोकनराष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत ऑयल पाम, शेडनेट हाउस एवं अंतरवर्ती खेती से बढ़ा किसानों का मुनाफारायपुर, 9 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब जशपुर जिले के किसानों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जशपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली के किसान श्री अनारथ साय इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर संरक्षित एवं बहुफसली…

Read More

बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों, पोषण एवं टीकाकरण व्यवस्था का लिया जायजा मोबाइल पर हिंदी और अंग्रेजी में ऑनलाइन एंट्री करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई की सराहना रायपुर, 9 जून 2026 जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकासखंड के ग्राम चापाटोली स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, टीकाकरण एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के…

Read More

ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उभर रही नई पहचान, स्थानीय आजीविका को मिल रहा संबल सफल होमस्टे मॉडल और आत्मीय मेजबानी से बढ़ रही केरे गांव की लोकप्रियता रायपुर, 9 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य, पारंपरिक संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता के समन्वय से यह गांव प्रदेश के प्रमुख ग्रामीण पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है। सोमवार को जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित…

Read More

स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, आवास, पेयजल, राशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्यपालन और उद्यानिकी को बढ़ावा देने के दिए निर्देश दिव्यांग एवं असहाय हितग्राहियों को घर पहुंच पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने कहा रायपुर, 9 जून 2026 जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, पेयजल, आवास, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की जानकारी…

Read More

रायपुर, 09 जून 2026 जांजगीर चांपा जिले में आकस्मिक आपदा से हुई मृत्यु के दो प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। दोनों प्रकरणों में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जांजगीर-चांपा जिले के तहसील सारागांव अंतर्गत ग्राम चोरिया निवासी श्री दीपक कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री मनहरण लाल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम सलखन निवासी श्री अशोक कुमार कश्यप की…

Read More

सुशासन तिहार 2026 ने बदली जिंदगी, अब अपने दम पर बढ़ा रहे रोजगार और आय Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 10 जून 2026/जीवन में कुछ छोटे दिखने वाले सहारे किसी व्यक्ति के लिए बड़े बदलाव का कारण बन जाते हैं।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पद्दा टोला निवासी 35 वर्षीय श्री पुरोचन साहू की कहानी भी ऐसे ही बदलाव की मिसाल है। 75 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और मेहनत के बल पर अपना जीवनयापन करते रहे, लेकिन आवागमन की कठिनाइयां उनके सपनों के रास्ते में बड़ी बाधा बनी हुई थीं। श्री पुरोचन गर्मी के दिनों में…

Read More

श्रीमती कबीला के घर आई आर्थिक संबल की नई रोशनीRaipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर , 10 जून 2026/महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने का मजबूत आधार भी बन रही है। सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर की निवासी श्रीमती कबीला देवांगन के जीवन में भी इस योजना ने नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार किया है। वे…

Read More

राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों को बताया नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 10 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग का प्रतीक बताया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े रायपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना…

Read More