Author: Manpreet Singh

रायपुर, 9 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. आज मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण निर्णय से आम नागरिकों और निवेशकों को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बनने का अवसर मिलेगा तथा कंपनी की वित्तीय क्षमता और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी। मंत्रिपरिषद् ने इस संबंध में आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगी नई मजबूती 42 विभागों के 8 हजार अधिकारी 1195 श्रेणियों में शिकायतों का करेंगे समयबद्ध निराकरण रायपुर, 9 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रणाली के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्यगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्या…

Read More

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर कॉलर श्री पूनाराम ठाकरे से स्वयं की बात पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम रायपुर, 9 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा शिकायतों के निराकरण तंत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा…

Read More

नए सोलर पंपों की स्थापना से हजारों ग्रामीणों को मिली राहत, जनजातीय क्षेत्रों में बहाल हुई जल आपूर्ति रायपुर, 06 जून 2026/प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों और निर्देशों से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मंत्री के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा बंद पड़े सोलर पेयजल पंपों की मरम्मत तथा नए पंपों की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को पुनः सुचारु किया गया है। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड सहित विभिन्न…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 09 JUN 2026 Raipur chhattisgarh VISHESH / ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान (ICAR–NIBSM), रायपुर की एक समर्पित वैज्ञानिक टीम (केबीए टीम-2) द्वारा आज छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्डा ब्लॉक (खरोरा तहसील) के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुर्रा में एक व्यापक खेत-स्तरीय जागरूकता और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेषज्ञ टीम में डॉ. ए. अमरेंद्र रेड्डी, संयुक्त निदेशक; डॉ. शिवलिंगम, प्रधान वैज्ञानिक; और डॉ. प्रियंका मीना, वैज्ञानिक शामिल थे। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और किसान समुदाय के बीच सक्रिय सहयोग…

Read More

“विकसित भारत जी राम जी” पर अमल के संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ली राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों की बैठक95,692 करोड़ रु. का अंतरिम आवंटन राज्यों को जारी, पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ- श्री चौहान30,000 करोड़ रु. पहले ही मनरेगा के तहत आवंटित; ट्रांजिशन में एक भी मजदूर बेरोजगार न रहे- केन्द्रीय मंत्रीडीबीटी, ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन में राज्यों की तेज प्रगति, बैठक में श्री शिवराज सिंह ने दिए दिशा-निर्देश26 राज्यों ने बजट में किया प्रावधान, 4 राज्यों से जल्द निर्णय का केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने किया आग्रहपंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों…

Read More

प्रे.वि.क्र./07/06/2026-27 दिनांक: – 09.06.2026प्रेस विज्ञप्ति व्यापारियों के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास – अमर पारवानी Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल…

Read More

रायपुर, 08 जून 2026 छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक खेती और मिलेट्स (मोटे अनाजों) की खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मिट्टी की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रखती है, पानी बचाती है और उपभोक्ता को जहरीले-मुक्त रसायन वाले खाद्य उत्पाद देती है। इसमें बाहर से महंगी खाद या कीटनाशक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे किसानों की खेती की लागत काफी कम हो जाती है और मुनाफा बढ़ता है।दंतेवाड़ा जिले में “खेत बचाओ अभियान”प्रारंभ …

Read More

दुलदुला विकासखंड में मानसून पूर्व तैयार किए जा रहे 80 हजार सीड बॉल, ग्रामीणों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रायपुर, 08 जून 2026 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि के उद्देश्य से जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में सीड बॉल निर्माण अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता से बड़े पैमाने पर सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें मानसून के दौरान बंजर, पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा। सीड बॉल मिट्टी, गोबर खाद तथा स्थानीय…

Read More

रायपुर, 08 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम नैमेड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, जैव विविधता का संवर्धन करना तथा स्थानीय समुदायों को प्रकृति की सुरक्षा से जोड़ना है। देशी प्रजातियों का रोपण और संरक्षण का संकल्प कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उपस्थित जनसमुदाय ने इनकी सुरक्षा व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इसके…

Read More