Author: Manpreet Singh

रायपुर, 12 मई 2026 दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इससे मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों को हर संभव…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH /इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल इस वजह से कि किसी की शादी रजिस्टर्ड नहीं है, इसे अवैध नहीं माना जा सकता और न ही इस कारण तलाक की प्रक्रिया में कोई रुकावट आएगी. यह मामला आजमगढ़ के निवासी सुनील दुबे और उनकी पत्नी मीनाक्षी का था. इन दोनों ने 23 अक्टूबर 2024 को आपसी सहमति से फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी. हालांकि, फैमिली कोर्ट ने इस अर्जी को मंजूर करते हुए एक शर्त रखी उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट जमा करना होगा, जो कि दोनों पक्षों के पास नहीं था. सुनील ने…

Read More

15 मई से जमीन रजिस्ट्री का नया नियम लागू, रजिस्ट्री से 10 दिन पहले सीओ देंगे जमीन की पूरी कुंडली Raipur chhattisgarh VISHESH / बिहार में जमीन की खरीद बिक्री की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए 15 मई से नया नियम लागू किया जा रहा है। अब किसी भी जमीन की रजिस्ट्री से पहले संबंधित अंचल के सीओ द्वारा उस जमीन की विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। यह रिपोर्ट रजिस्ट्री से कम से कम 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी ताकि खरीदार पूरी जानकारी देखकर निर्णय ले सके। क्या होगी इस रिपोर्ट में-सीओ द्वारा जारी की जाने…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH /नवा रायपुर : प्रधानमंत्री जी की “सहकार से समृध्दि” की संकल्पना को साकार करने तथा छत्तीसगढ़ के किसान एवं युवा हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा छत्तीसगढ़ की सहकारिता को नई ऊँचाईयों तक पहुंचाकर राज्य शासन की कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की लक्ष्य को सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ में अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में रिक्त पदों में भर्ती हेतु आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा अनुमति की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 12.05.2026 को श्री महादेव कावरे (आई.ए.एस.) आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़…

Read More

शिविर में मौके पर बने प्रमाण पत्र, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान रायपुर, 11 मई 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत सुकमा जिले में प्रशासन द्वारा गांव-गांव शिविर लगाकर आम लोगों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर सुकमा के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों में शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड तथा जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण जैसे जरूरी कार्य मौके पर ही किए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक…

Read More

पैकहाउस निर्माण के लिए मिला 2 लाख रुपये का अनुदान, उन्नत तकनीक से बढ़ेगी सब्जी उत्पादकों की आय रायपुर, 11 मई 2026 सब्जी उत्पादकों के लिए पैक हाउस का निर्माण एक वरदान साबित हो रहा है, जिससे कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आती है और आय में वृद्धि होती है। पैक हाउस में सब्जियों की छंटाई, ग्रेडिंग और पैकिंग की जाती है, जिससे उत्पाद को बाजार में बेहतर दाम मिलते हैं। सब्जियों की तुड़ाई के बाद उचित रख-रखाव से उनकी ताजगी बनी रहती है और खराब होने की संभावना कम हो जाती है। छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन…

Read More

प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से मिल रहा योजनाओं का लाभ गोद भराई कार्यक्रमों से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के लिए सरकार की पहल कारगर रायपुर, 11 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर अब केवल समस्याओं के निराकरण तक सीमित नहीं रहकर हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित करने का प्रभावी मंच बन गए हैं। इसी कड़ी में राज्यभर के विभिन्न जिलों में आयोजित शिविरों में…

Read More

मल्चिंग पद्धति और उद्यानिकी योजनाओं से बुढ़ानछापर के किसान की आय में हुई रिकॉर्ड वृद्धि रायपुर, 11 मई 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित किसान हितैषी योजनाओं का असर अब वनांचल क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई देने लगा है। पारंपरिक खेती के स्थान पर अब किसान आधुनिक और उद्यानिकी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित समाधान शिविर में इसकी एक प्रेरक तस्वीर सामने आई, जहाँ कृषक प्रेमलाल कंवर ने अपनी समृद्धि की गाथा साझा की। उद्यानिकी मिशन से मिला…

Read More

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश रायपुर. 11 मई 2026 लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज सभी मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी मुख्यालय नवा रायपुर के निर्माण भवन में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्यों में भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग आदि की बाधाओं को स्वयं रूचि लेते हुए समय-सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डी.पी.आर. तैयार करने, एजेंसी निर्धारण, मार्गों एवं भवनों के मरम्मत तथा कार्य…

Read More

डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों को मिली स्वीकृति रायपुर, 11 मई 2026 छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की मुख्य उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित कार्यों की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया सहित शासी परिषद के सदस्य और अन्य…

Read More