
Raipur chhattisgarh VISHESH /नवा रायपुर : प्रधानमंत्री जी की “सहकार से समृध्दि” की संकल्पना को साकार करने तथा छत्तीसगढ़ के किसान एवं युवा हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा छत्तीसगढ़ की सहकारिता को नई ऊँचाईयों तक पहुंचाकर राज्य शासन की कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की लक्ष्य को सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ में अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में रिक्त पदों में भर्ती हेतु आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा अनुमति की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 12.05.2026 को श्री महादेव कावरे (आई.ए.एस.) आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ के द्वारा पदभार ग्रहण करते हुए प्रथमतः अपेक्स बैंक के रायगढ़ एवं जशपुर क्षेत्र में संवर्ग समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) पद की भर्ती के लिए शेष 67 पदों पर भर्ती की अनुमति जारी की गई है।
उक्त अनुमति से राज्य में पैक्स/लैम्प्स समितियों द्वारा कम्प्यूटरीकृत वातावरण में कार्य करते हुए बेहतर तथा पारदर्शी तरीके से सदस्य कृषकों को सेवाएं प्रदान किया जाना संभव हो सकेगा। विदित हो कि अपेक्स बैंक में संवर्ग समिति प्रबंधक के कुल 134 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 67 पदों पर भर्ती की अनुमति पूर्व में ही जारी की जा चुकी है।






















