

स्मृति पुस्तकालय योजना
बिलासपुर की कवयित्री श्रीमती बसन्ती वर्मा ने दान की 300 से अधिक प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें

रायपुर, 14 जुलाई 2026/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
इसी क्रम में आज नेहरू नगर बिलासपुर निवासी कवयित्री श्रीमती बसन्ती वर्मा ने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को प्रतियोगी परीक्षा, साहित्य, एवं संस्कृति से सबंधी पुस्तकें दान की। श्रीमती वर्मा ने मोर अंगना के फूल, मितानीन, मउरे मोर आमा के डारा सहित अन्य पुस्तक में स्वरचित लिखी है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने श्रीमती वर्मा के सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक करीब 14 हजार पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक 94060 49000 एवं 94255 02970 से संपर्क कर सकते हैं।





















