Author: Manpreet Singh

सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर से शुरू किया सफल स्वरोजगार रायपुर, 25 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रदेश के युवाओं को हुनर, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी योजना का लाभ लेकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम मोहला की निवासी श्रीमती नीलिमा देवांगन ने अपने जीवन को नई दिशा दी है। आज वे अपने…

Read More

वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक रायपुर, 25 जुलाई 2026 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बाघों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को बचाने के प्रति दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है l बाघ हमारे पर्यावरण और जंगल के संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। lअवैध शिकार और वनों की कटाई के कारण बाघों की जान को खतरा है, जिसे रोकने के लिए यह दिन प्रेरित करता है। *वन्यजीव, जैव विविधता एवं प्रकृति संरक्षण के…

Read More

पोस्टर एवं फ्लायर्स केवल चिन्हांकित स्थानों पर ही लगाने की अनुमति Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपण से बचाने के उद्देश्य से आउटडोर एडवरटाइजमेंट पॉलिसी-2024 के प्रावधानों के अनुसार अनाधिकृत विज्ञापनों, होर्डिंग, फ्लेक्स, पोस्टर, बैनर एवं फ्लायर्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रायपुर नगर निगम द्वारा ई-चालान प्रणाली लागू की जा रही है, जिसके माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना अधिरोपित किया जा सकेगा। नगर पालिक निगम रायपुर ने सभी नागरिकों, राजनीतिक…

Read More

समय पर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, जावंगा कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश का सपना हुआ साकार रायपुर, 25 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए संचालित सेवा सेतु केंद्र आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम धुरली की छात्रा उर्मिला की सफलता इसकी प्रेरक मिसाल है। सेवा सेतु केंद्र की मदद से उन्हें समय पर स्थायी जाति प्रमाण पत्र मिला, जिससे जावंगा स्थित कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश का उनका सपना साकार…

Read More

एक वर्ष तक परिजनों की तलाश के बाद किया गया फॉस्टर केयर प्लेसमेंट रायपुर, 25 जुलाई 2026 एक वर्ष पहले बालोद रेलवे स्टेशन पर भटकता हुआ मिला नौ वर्षीय बालक आज एक नए परिवार के स्नेह और सुरक्षा के बीच अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा है। जिला प्रशासन बालोद और बाल कल्याण समिति की संवेदनशील पहल ने उस मासूम को न केवल आश्रय दिलाया, बल्कि उसे एक ऐसा परिवार भी मिला जो अब उसके पालन-पोषण, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी निभाएगा। कलेक्टर एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्ष…

Read More

सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को मिली साइकिलें रायपुर, 25 जुलाई 2026 सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक कल्याणकारी पहल हैl इस योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवारों की छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है l छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत कोण्डागांव जिले के मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर वन एवं जलवायु…

Read More

वुशू स्टेट चौंपियनशिप में पदक जीतने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, 25 जुलाई 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने उनके रायगढ़ स्थित कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित वुशू स्टेट चौंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वुशू स्टेट चौंपियनशिप में पदक जीतने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर, 25 जुलाई 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का वास हो। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीय मुलाकात की और सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर…

Read More

रायपुर, 25 जुलाई 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले पैरा पावरलिफ्टर श्री झंडू कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार जी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अदम्य आत्मविश्वास का प्रेरणादायी उदाहरण है।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए पहला पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों और…

Read More

निवास पहुंचकर दी बधाई, शॉल-श्रीफल एवं रामचरितमानस भेंट कर बढ़ाया उत्साह रायपुर, 25 जुलाई 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जूनियर वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर राइफल (मिक्स्ड डबल) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और संवाद किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दिव्यांशु देवांगन को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांशु ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन…

Read More