Author: Manpreet Singh

प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल रहा काम Raipur chhattisgarh VISHESH / छत्तीसगढ़ में रेलवे के बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क के विस्तार को पिछले एक दशक में बड़ी गति मिली है। रेल मंत्रालय के अनुसार, राज्य में रेलवे से जुड़ी आधारभूत संरचना और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए वार्षिक बजट आवंटन प्री-2014 स्तर की तुलना में 24 गुना बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ को रेलवे परियोजनाओं के लिए ₹7,470 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जबकि वर्ष 2009-14 के दौरान औसत वार्षिक आवंटन…

Read More

राइस मिल के कस्टम मिलिंग में आ रही समस्याओं एवं सुझाव पर चर्चा। Raipur chhattisgarh VISHESH / मंत्रालय, महानदी भवन में खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा कंगाले, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री जितेंद्र शुक्ला, प्रबंध संचालक नान श्रीमती इर्फ़त आरा मार्कफेड के जीएम कैलाश वर्मा खाद्य विभाग के श्री जी.एस. सिकरवार के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कांतिलाल बोथरा ने बताया की बैठक में वर्ष 2026-27 की कस्टम मिलिंग नीति एवं चावल जमा व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रमुख बिंदु…

Read More

एनआईटी रायपुर एवं एसपीए भोपाल की संयुक्त कार्यशाला में रायपुर के समावेशी एवं सतत विकास पर मंथन Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 6 अगस्त। तीव्र नगरीकरण के इस दौर में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के वास्तुकला एवं योजना विभाग तथा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), भोपाल के पर्यावरण नियोजन विभाग ने रायपुर शहर के समावेशी, सतत एवं पर्यावरण-संवेदनशील विकास पर केंद्रित एक सप्ताह की संयुक्त अकादमिक कार्यशाला “अर्बन इको सिनर्जीज़” का आयोजन किया।कार्यशाला में एनआईटी रायपुर…

Read More

पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी गई जानकारी Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 07 अगस्त 2026/ बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देशन में जिला बालोद के विकासखंड गुंडरदेही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इरागुड़ा में मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल अधिकारों, गुड टच–बैड टच, साइबर अपराध से बचाव तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, छत्तीसगढ़: छात्रों एवं शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक तनाव को कम करने तथा सकारात्मक एवं आनंदमय शिक्षण वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से MATS लॉ स्कूल, MATS विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा “लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री एवं स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि हँसी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण आधार भी है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपनी शानदार कॉमेडी, मिमिक्री और हास्य…

Read More

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर 06 अगस्त 2026 जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य वनों से लघु वनोपज एकत्र करने वाले आदिवासी समुदायों को प्रशिक्षित करना, उनके उत्पादों का मूल्यवर्धन करना और उन्हें उद्यमी बनाकर स्थायी आजीविका प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाला महुआ अब ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं के लिए आय और आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन बन गया है। राज्य शासन की वन धन विकास केंद्र योजना के माध्यम से महिलाओं को महुआ से मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने का…

Read More

’छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने विभागवार योजनाओं एवं ओबीसी हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की समीक्षा की’ ’अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश’ कोरिया 06 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुनिश्चित होने पर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। श्री निषाद आज जिला पंचायत…

Read More

अब बिजली बिल शून्य, सोलर रिबेट से हो रही अतिरिक्त आय रायपुर, 06 अगस्त 2026 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत और स्वच्छ ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बन रही है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के छुईखदान विकासखंड के कनक नगर निवासी श्री इब्राहिम खान इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने बिजली खर्च से मुक्त हुए हैं, बल्कि अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। श्री इब्राहिम खान ने योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया। इससे पहले उनके घर का मासिक…

Read More

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का प्रेरणादायक सफर रायपुर, 06 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत संकरा की हितग्राही कौशिल्या बाई की सफलता की कहानी इसका सशक्त उदाहरण है। कुछ समय पहले तक कौशिल्या बाई अपने परिवार के साथ कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने को मजबूर थीं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और हर मौसम में परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक…

Read More

स्वाति आदित्य को समयबद्ध तरीके से मिला आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र रायपुर, 6 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इस जनहितैषी पहल की बदौलत सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोटेतरा की निवासी स्वाति आदित्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनके आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए हैं। दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण स्वाति को कई शासकीय कार्यों और महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं…

Read More