Author: Manpreet Singh

सुशासन तिहार बना ग्रामीणों की उम्मीद का पर्व रायपुर, 19 मई 2025 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के समस्याओं के निदान का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम सुरेगांव (जिला बालोद) की राधिका बाई हैं, जिन्हें सुशासन तिहार के पहले चरण में आवेदन के बाद राशन कार्ड प्रदान किया गया है। इस कार्ड के माध्यम से अब राधिका बाई और उनके परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति माह 35 किलोग्राम निःशुल्क अनाज प्राप्त होगा। राधिका बाई ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके परिवार के लिए…

Read More

रायपुर, 19 मई 2025 उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को जगदलपुर के करंदोला (भानपुरी) स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा भी किए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसाक से अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संज्ञान भी लिये। इस दौरान नगर निगम महापौर श्री संजय पांडेय, बस्तर जनपद के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Read More

समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारी उत्साह के साथ कर रहे निराकरण: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया जा रहा है शिविर: वनमंत्री श्री केदार कश्यप प्रभारी मंत्री ने किया करन्दोला में महतारी सदन के लिए 29 लाख की घोषणा रायपुर, 19 मई 2025 दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान रविवार की शाम को उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा एवं वनमंत्री श्री केदार कश्यप जगदलपुर के करन्दोला में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री…

Read More

रायपुर, 19 मई 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रायपुर श्री दयानंद ने भेंट कर अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर उन्हें आमंत्रित किया। क्रमांक-895/अग्रवाल

Read More

रायपुर, 19 मई 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में 155 इन्फैंट्री बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल्स (छत्तीसगढ़ टेरियर्स) नवा रायपुर के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार ने सौजन्य भेंट की।

Read More

बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 30 मरीजों के लिए दी 1.80 लाख की सहायता रायपुर, 19 मई 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राज्य के बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के 30 टी.बी. मरीजों की मदद के लिए निःक्षय मित्र बनते हुए 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इस सहायता से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जायेगा जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। राज्यपाल श्री डेका ने बिलासपुर जिले के 10 टी.बी. मरीजों को एक वर्ष के लिए 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है।…

Read More

बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा रायपुर 19 मई 2025 छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से…

Read More

मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा: अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी रायपुर 19 मई 2025 सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण अपने बीच मुख्यमंत्री श्री साय को यूं अचानक पाकर आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह हैरानी स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय अभिनंदन किया।गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ के नीचे लगी चौपाल में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक में मुंगेली और जीपीएम जिले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए रायपुर, 19 मई 2025 सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में 19 मई 2025 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उच्च रक्तचाप (बीपी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जागरूकता पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में हाइपरटेंशन जैसे “साइलेंट किलर” रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच एवं परामर्श प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास ने भी अपनी बीपी की जांच करवा कर कर्मियों को स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित किया। मुख्यालय में कार्यरत लगभग 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया। इनमें से करीब 50 कर्मियों में रक्तचाप का…

Read More