- भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अधिकार, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की प्रेरणा देता है : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- लोक आस्था के छठ महापर्व पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया संध्या अर्घ्य
- आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया
- एम्स रायपुर ने एक ही दिन में किए दो कैडेवर किडनी ट्रांसप्लांट, दो मरीजों को मिला नया जीवन
- आर्टिकल : कैंसर उपचार को किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में पहल
- नरैया तालाब छठ घाट में व्रतियों ने सूर्य देव की प्रत्युषा किरण के बाद उषा किरण को दिया अर्घ्य
- अटल की दूरदृष्टि, मोदी का संकल्प और विष्णु का सुशासन : राज्य निर्माण से विकसित छत्तीसगढ़ 2047 तक विरासत, विकास और विश्वास की यात्रा” विषय पर विशेष आलेख
Author: Manpreet Singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुंगेली, 20 मई 2025 // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद श्री लखन साहू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और पुष्पगुच्छ भेंटकर उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। इसके बिना जीवन अधूरा है। यह न केवल रोजगार…
अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पण रायपुर 20 मई/राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और…
मुरमुंदा के हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित दुर्ग, 20 मई 2025/सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
सौंपी सपनों के घर की चाबी और सम्मानजनक जीवन रायपुर, 20 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत् ग्राम मुरमुंदा स्थित अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 नवीन आवासों का विधिवत लोकार्पण कर हितग्राहियों को उनके सपनों का घर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भवन क्रमांक 226 के स्वामी श्री तुषार साहू को गृह प्रवेश कराते हुए कहा, आज हम आपको सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आपके सपनों का आशियाना सौंप रहे हैं। यह क्षण न केवल आपके जीवन का बल्कि शासन के जनकल्याणकारी प्रयासों का भी स्मरणीय पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों…
रायपुर, 20 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूती प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा की गई पहल, अब धरातल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। इन्हीं प्रयासों का एक बेमिसाल उदाहरण बनकर उभरा है राज्य होटल प्रबंधन संस्थान नया रायपुर, जो आज न केवल प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के योग्य भी बना रहा है। संस्थान की सबसे बड़ी सफलता इसका शत-प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन, संस्कृति व पर्यटन विभाग के सचिव श्री…
‘सोनहनी‘ शहद से कोरिया में मीठी क्रांति रायपुर, 19 मई 2025 सरगुजा संभाग का कोरिया जिला अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैविक खेती के लिए नहीं, बल्कि शुद्ध, प्राकृतिक और जैविक शहद सोनहनी के लिए भी जाना जाएगा। यह संभव हुआ है जिला प्रशासन, कृषि विज्ञान केंद्र और स्थानीय किसानों की साझेदारी से, जहां आधुनिक मधुमक्खी पालन तकनीक, इटालियन मधुमक्खियों और शुद्ध पर्यावरण ने एक नई क्रांति की नींव रखी है। जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की दूरदर्शी सोच और पहल से यह परियोजना दिसंबर 2024 में शुरू हुई। उन्होंने किसानों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित एकीकृत…
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यशाला में दी जानकारी रजिस्ट्री में 10 क्रांतियों को बताने कलेक्टोरेट में कार्यशाला का आयोजन अधिकारी, वकील, स्टाम्प वेंडर, दस्तावेज लेखक से लेकर जनप्रतिनिधि और पत्रकार शामिल भी हुए रायपुर, 19 मई 2025 राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री के नये नियमों और सम्पत्तियों के पंजीयन मे शुरू किए गए 10 क्रांतिकारी परिवर्तनों पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में खुद राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नयी सुविधाओं और तकनीकों के बारे में जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने जमीनों की रजिस्ट्री के लिए नये नियमों को ऐतिहासिक व…
रूद्री में बनेगा सुसज्जित मुक्तिधाम, हाईस्कूल में रंगमंच को भी मिली मंजूरी मंत्री बोले-छत्तीसगढ़ में बात करने वाली नहीं, काम करने वाली सरकार, विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी रायपुर, 19 मई 2025 सुशासन तिहार के तहत आज महानदी के किनारे धमतरी विकासखण्ड के रूद्री गांव में समाधान शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। शिविर में उपस्थित लोगों को संबांधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब बात करने वाली नहीं, काम करने वाली विष्णु देव सरकार है। पिछले 18 महीनों में राज्य…
शिविर में 122 ग्रामीणों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड एवं केसीसी सहित हितग्राहीमूलक सामग्री का किया वितरण रायपुर, 19 मई 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज कोंडागांव जिले के ग्राम बम्हनी में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। वन मंत्री श्री कश्यप ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली और संवेदनशीलता के साथ निराकरण के…
रायपुर, 19 मई 2025 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 20 मई मंगलवार को अपरान्ह 3 बजे कोरबा के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों पर जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे।
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

