Author: Manpreet Singh

रायपुर 8 जून 2025/ भारत निर्वाचन आयोग ने श्री राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों और उन पर आधारित विवादों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। श्री राहुल गांधी एक बार फिर निर्वाचन आयोग द्वारा कल दिए गए तथ्यात्मक और बिंदुवार जवाब से स्तब्ध रह गए। उन्होंने वास्तव में महाराष्ट्र में अपनी ही पार्टी कांग्रेस (INC) द्वारा नियुक्त किए गए बूथ स्तर एजेंटों, मतदान और मतगणना एजेंटों की आलोचना कर दी है। उधर, पूरे देश में आयोग द्वारा नियुक्त किए गए 10.5 लाख बूथ स्तर अधिकारी, 50 लाख मतदान अधिकारी और 1 लाख मतगणना पर्यवेक्षक श्री राहुल गांधी द्वारा…

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर 08 जून 2025 जिला प्रशासन द्वारा संचालित सेन्ट्रल लाइब्रेरी अब सप्ताह के सभी दिनों में विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी के निर्देशन में यह निर्णय लिया गया है। लाइब्रेरी में वर्तमान में पाँच बैचों में प्रतिदिन संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रति बैच लगभग 130 छात्र शामिल होते हैं। इस प्रकार प्रतिदिन 600 से अधिक छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब लाइब्रेरी रविवार (अवकाश दिवस)…

Read More

बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है : श्रीमती राजवाड़े रायपुर, 8 जून 2025 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बिलासपुर में स्थित गैर शासकीय संस्था सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह (विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिशु गृह में निवासरत बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और संस्था द्वारा प्रदान की जा रही देखभाल सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों के साथ समय बिताया और कहा, इन मासूम चेहरों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। ये बच्चे हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी…

Read More

जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी रायपुर 08 जून 2025 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शनिवार को सरगुज़ा जिला प्रवास के दौरान विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम उदयपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कृषकों को बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, सरकार की प्रमुख योजनाएं, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग, प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कृषकों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के बारे में बताया एवं खेती में जल…

Read More

आईआईएम रायपुर में मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां रायपुर, 8 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ‘चिंतन शिविर 2.0’ जैसे प्रशिक्षण सत्र शासन को नया दृष्टिकोण और नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मंत्रीगणों को सुशासन और परिवर्तनकारी नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुर सीखने का अवसर मिलता है। आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण शामिल हुए। इस सत्र में ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’, ‘दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति’, ‘सुशासन’…

Read More

आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन रायपुर, 8 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजित किया जा रहा…

Read More

दंतेवाड़ा, 07 जून 2025 Raipur chhattisgarh VISHESH जिला परिवहन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार सभी वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि कार्यालयीन पत्र 19 मई 2025 के द्वारा छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा (1)8(2) में निहित प्रावधानों के अधीन घोषणा करने हेतु समय-सीमा दी गई थी परन्तु आज दिनांक तक महाप्रबंधक किरंदुल,डीवाई. जी.एम.(सामग्री) एनएमडीसी लि. किरंदुल,  महाप्रबंधक एनएमडीसी लिमिटेड बचेली, जीएमएनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल,जीएम एनएमडीसी किरंदुल, आदर्श ट्रांस.सेर.कंपनी, अरुणोदय पब्लिक स्कूल,आदेश्वर पब्लिक स्कूल,बस्तर अर्बन सोशल ट्रांस सोसाइटी, भीमा राम मंडावी, जिला मिशन समन्वयक, जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा, दुलेश्वरी महिला स्व शायता समुह, गायत्री शिक्षा एवं स्वास्थ्य, गायत्री…

Read More

युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार रायपुर, 07 जून 2025 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का असर अब वनांचल के गांवों में साफ़ दिखाई देने लगा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दूरस्थ और पहुंचविहीन गांवों में वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझते स्कूलों को अब राहत मिली है। लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। हाईस्कूल बड़गांवखुर्द को मिले दो व्याख्याता गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित हाईस्कूल बड़गांवखुर्द में पहले कोई भी स्थायी…

Read More

धरमजयगढ़ में शिक्षक विहीन स्कूल कुम्हीचुआं के 105 विद्यार्थियों को मिले 04 शिक्षक शिक्षक मिलने से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण युक्तियुक्तकरण से दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना, पालकों में खुशी रायपुर, 7 जून 2025 रायगढ़ जिले के शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षिकीय शालाओं के लिए युक्तियुक्तकरण का कदम दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शाला होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था। वह अब युक्तियुक्तकरण से दूर होने जा रहा है। रायगढ़ जिले के…

Read More

रायपुर, 07 जून 2025 जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा के किसान श्री धनुर्जय यादव ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत डबरी निर्माण करवा कर अपनी कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा से सुसज्जित कर लिया है। डबरी बनने के बाद न केवल उनके खेतों में हरियाली लौट आई है, बल्कि उन्होंने बहुफसली खेती और मछली पालन शुरू कर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि भी दर्ज की है। धनुर्जय यादव ने बताया कि कृषि ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन पानी की कमी के चलते वे केवल एक ही…

Read More