Author: Manpreet Singh

18,215 करोड़ रुपये लागत की 37 सड़क परियोजनाओं पर चल रहा काम राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के लिए 5353 करोड़ रुपए मंजूर रायपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे हो रहें तैयार रायपुर, 21 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में दो इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित राज्य के दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों में सड़कों का मजबूत नेटवर्क बनाने का काम शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी लाने के…

Read More

किसानो के हित में निरंतर कार्य कर रही है राज्य सरकार: मंत्री श्री रामविचार नेताम कृषि मंत्री ग्राम जाबर में आयोजित किसान सम्मेलन में हुए शामिल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया आम का पौधारोपण 664.43 लाख रूपए की 31 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर, 21 जुलाई 2025 कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम आज बलरामपुर जिले के ग्राम जाबर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान 664 लाख 43 हजार रूपए लागत की 31 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड अन्तर्गत विकासखंड बलरामपुर…

Read More

सूरजपुर जिले में 61,413 महिला संग्राहकों को मिलेगी चरण पादुका जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं एक पेंड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित सूरजपुर वन मंडल में इस साल 7 लाख पौधों का होगा रोपण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आम का पौधा लगाया रायपुर, 21 जुलाई 2025 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में आज सूरजपुर वनमंडल अंतर्गत गायत्री रोपणी नमदगिरी के समीप आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की चरण पादुका योजना का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं…

Read More

पात्र परिवारों को प्राथमिकता क्रम के अनुसार मिलेगा आवास हितग्राहियों को चिंतित अथवा व्यग्र होने की जरूरत नहीं पीएम आवास योजना के सर्वे सूची 2.0 में है शामिल करण सोनवानी का नाम रायपुर, 21 जुलाई 2025 जिला प्रशासन, धमतरी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे सूची 2.0 में शामिल हितग्राही परिवारों को सत्यापन के उपरांत नियमानुसार आवास की स्वीकृति दी जाएगी। सर्वे सूची में शामिल हितग्राही परिवार के सदस्यों को इस बात को लेकर न तो चिंता करने की जरूरत है और न ही व्यग्र होने की जरूरत है। कलेक्टोरेट परिसर धमतरी में…

Read More

ग्रामीण आजीविका मिशन बनी जीविका का साधन रायपुर, 21 जुलाई 2025 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आजीविका आधारित गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे गांव की महिलाएं तेजी से स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रही हैं। मुंगेली विकासखंड के ग्राम भालापुर की कुलेश्वरी साहू ने भी एनआरएलएम योजना की मदद से आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। पहले वे पारंपरिक खेती-किसानी और मजदूरी के करती थीं, यही उनकी परिवार के जीवन-यापन का साधन था। सीमित…

Read More

संदेहास्पद नमूनों को जांच के लिए भेजा गया प्रयोगशाला रायपुर, 21 जुलाई 2025 राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अम्बिकापुर शहर में जांच-पड़ताल का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित एवं मानक गुणवत्ता की प्रसाधन सामग्री उपलब्ध कराना है। इस अभियान के अंतर्गत औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख कास्मेटिक्स विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डे-टू-डे रिटेल्स (बनारस रोड), नेहा फैशन पार्क (चांदनी चौक), सहेली स्टोर्स (देवीगंज रोड),…

Read More

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नमूनों को जांच के लिए रायपुर भेजा रायपुर, 21 जुलाई 2025 राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोरिया जिले में नकली खोवा, मिलावटी मिठाई एवं दूषित दुग्ध उत्पादों की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आज 21 जुलाई को बैकुंठपुर नगर में मिठाई दुकानों एवं दुग्ध उत्पाद विक्रय वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पॉपुलर स्वीट कॉर्नर (पुराना बस स्टैंड) एवं बड़े भैया स्वीट्स (भट्टीपारा) से संदेहास्पद खोवा के विधिक नमूने…

Read More

बिरहोर परिवार के गृह प्रवेश में पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता कुर्रा में निवासरत बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शासन के योजनाओं क्रियान्वयन की ली जानकारी, बिरहोर परिवारों की मांगों और समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश रायपुर, 21 जुलाई 2025 वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान लैलूंगा के कुर्रा गांव में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने सुकनी बिरहोर के पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया और नए मकान की पूरे परिवार को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने…

Read More

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन लैलूंगा में खुलेगा पंजीयन कार्यालय, वित्त मंत्री श्री चौधरी ने की घोषणा जयदयाल सिंघानिया फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित कन्या प्राथमिक शाला भवन का हुआ लोकार्पण रायपुर, 21 जुलाई 2025 वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा में 2 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जयदयाल सिंघानिया फाउंडेशन के सहयोग से नवनिर्मित सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया, साथ ही स्कूल…

Read More

पीएचई के अभियंताओं के लिए बीआईएस द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री देशभर से आए विशेषज्ञ जल प्रदाय योजनाओं में प्रयुक्त सामग्री और कार्यों के नए मानकों की दे रहे जानकारी रायपुर, 21 जुलाई 2025 उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंताओं के लिए आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर कार्यालय द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में 21 जुलाई और 22 जुलाई को दो दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। देशभर से आए…

Read More