- रायपुर : बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
- भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
- रायपुर : मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
- छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स ने एकतानगर में देखा ‘भारत पर्व 2026’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रेन फॉरेस्ट का भी किया भ्रमण
- केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
- आर्टिकल : कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता
- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Author: Manpreet Singh
प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2025 4:08PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तमिलनाडु में मरक्कनम- पुडुचेरी (46 किलोमीटर) 4-लेन राजमार्ग के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है। इस परियोजना का विकास हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) के तहत किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजीगत लागत 2,157 करोड़ रुपये होगी। वर्तमान में, चेन्नई, पुडुचेरी, विलुप्पुरम और नागपट्टिनम के बीच संपर्क मौजूदा 2-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 332ए (एनएच-332ए) और संबंधित राज्य राजमार्गों पर निर्भर है, जहां यातायात की अधिकता के कारण, विशेष रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्रों और गलियारे वाले प्रमुख कस्बों में, काफी भीड़भाड़ रहती है। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, यह परियोजना मरक्कनम से पुडुचेरी…
एनसीबी ने बड़े मादक पदार्थ तस्कर को 15 साल के कठोर कारावास की सजा Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 9 अगस्त: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रायपुर जोनल यूनिट ने दो आरोपियों को दोषसिद्ध कराते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर स्थित प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोषी ठहराया। मामला एनसीबी की इंदौर क्षेत्रीय इकाई द्वारा 9 से 13 सितंबर 2023 के बीच चलाए गए संयुक्त अभियान से जुड़ा है, जिसमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली…
वॉकाथॉन, प्रदर्शनी और लघु नाटिका के माध्यम से अंगदान के प्रति बढ़ाया गया जनजागरूकता का संदेश सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र (जेएलएनएच एंड आरसी) में राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान महोत्सव-2025 के अंतर्गत जनजागरूकता बढ़ाने और अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व अंगदान दिवस के अंतर्गत चलाए जा रहे वैश्विक जन-जागरूकता अभियान का अभिन्न हिस्सा रहा।वॉकाथॉन से हुई जागरूकता की शुरुआतइस वॉकाथॉन का शुभारंभ भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने ओपीडी ब्लॉक से हरी…
रायपुर, 09 अगस्त 2025 केन्द्रीय जेल रायपुर में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व भावनाओं और आत्मीयता से परिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बंदियों को उनकी बहिनों और परिजनों से मिलने का अवसर प्रदान किया गया। बहिनों ने अपने बंदी भाईयों की पारंपरिक तरीके पूजा अर्चना कर उनके कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं कर भाई-बहिन के रिश्ते को और मजबूत बनाया। कई बंदियों ने अपने परिवार से लंबे समय बाद मिलकर भावुक क्षण साझा किया। इन पलो ने न केवल कैदियों को पारिवारिक स्नेह का एहसास कराया बल्कि उनके मन…
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक रायपुर, 09 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीते दिनों बीजापुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कम्युनिटी पुलिसिंग सिविक एक्शन सहित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियद नेल्लानार क्षेत्रों में बिजली पानी सड़क स्कूल आंगनबाड़ी सहित मूलभूत सुविधाओं की पहुंच तथा वर्षों से वंचित ग्रामीणों को मूलभूत दस्तावेज सुलभ कराए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। परंपरागत व्यवसाय लघु…
रायपुर, 09 अगस्त 2025 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी.,डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव रॉय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर…
ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता की दी बधाई रायपुर, 09 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह को ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल अभियान के संबंध में भी चर्चा की। मंत्री श्रीे नेताम ने राज्य सरकार द्वारा नियद…
रायपुर, 09 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है। इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया…
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 09 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित कैंप कार्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना की हितग्राही दीदियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएँ, मितानिन और स्व-सहायता समूह की बहनों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते,…
बालकोनगर, 09 अगस्त 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ उत्साह और उल्लास से त्योहार मनाया। इस विशेष दिन पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों तथा सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधकर उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वास और अटूट रिश्तों का प्रतीक यह त्योहार बालको में आपसी संबंधों को और गहरा करने का अवसर बना। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

