Author: Manpreet Singh

रायपुर, 10 अगस्त 2025 कभी देश में नक्सलवाद के गढ़ के रूप में जाना जाने वाला बस्तर अब विकास, विश्वास और बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के मजबूत राजनीतिक संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से यहाँ शांति बहाल हो रही है और विकास तेज़ी से अपना पाँव पसार रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने डेढ़ साल में ऐसा निर्णायक अभियान चलाया है कि नक्सलवाद अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। इस अवधि में 435 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए, 1,432 ने आत्मसमर्पण किया और 1,457 गिरफ्तार किए गए।…

Read More

एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर सामने आ रहा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित जशपुरनगर 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए…

Read More

रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते की डोर को रखता है बांधे जशपुर 9 अगस्त 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करता है इस दिन बहनें…

Read More

जशपुरनगर 9 अगस्त 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों ,महिला समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। Raipur chhattisgarh VISHESH उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनाऔर संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों को राहत प्रदान किया गया। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली,…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2025 4:05PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम और त्रिपुरा के लिए विद्यमान केंद्रीय क्षेत्र विशेष विकास पैकेज (एसडीपी) योजना के अंतर्गत 4,250 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ चार नए घटकों को अनुमति दी है। विवरण: • भारत सरकार और असम सरकार द्वारा असम के जनजातीय समूहों के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओएस) के अनुसार असम के जनजाति बहुल गाँवों/क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये। • भारत सरकार और असम सरकार द्वारा असम के दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए)/दिमासा पीपुल्स सुप्रीम काउंसिल (डीपीएसी) समूहों के साथ समझौता ज्ञापन के अनुसार, असम के दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी/दिमासा पीपुल्स सुप्रीम काउंसिल के बसे हुए गाँवों/क्षेत्रों के उत्तरी कैचर हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये। • भारत सरकार और असम सरकार द्वारा असम के उल्फा समूहों के साथ समझौता ज्ञापन के अनुसार, असम राज्य में बुनियादी ढाँचे…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2025 4:00PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 9 रिफिल (5 किलोग्राम सिलेंडर वालों के लिए आनुपातिक रूप से) के लिए 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपए की लक्षित सब्सिडी को मंजूरी दी है। इसमें 12,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) मई 2016 में देश भर के गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। 01.07.2025 तक, देश भर में लगभग 10.33 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन उपलब्ध हैं। सभी पीएमयूवाई लाभार्थियों को बिना किसी जमा राशि…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2025 4:02PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू रसोई गैस की बिक्री पर हुए घाटे के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल विपणन कंपनियों (आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल) को 30,000 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की है। तेल विपणन कंपनियों को इस क्षतिपूर्ति राशि का वितरण पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। यह राशि बारह किस्तों में दी जाएगी। उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों अर्थात् आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल द्वारा विनियमित कीमतों पर आपूर्ति किए जाते हैं। एलपीजी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें 2024-25 के दौरान उच्च स्तर पर…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2025 4:04PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 175 इंजीनियरिंग संस्थानों और 100 पॉलिटेक्निक संस्थानों सहित 275 तकनीकी संस्थानों में ‘तकनीकी शिक्षा में बहु-विषयक शिक्षा एवं अनुसंधान सुधार’ (मेरिट) स्कीम के कार्यान्वयन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के अनुरूप युक्तियों को क्रियान्वित कर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और शासन में सुधार करना है। यह एक ‘केंद्रीय क्षेत्र स्कीम’ है, जिसका कुल वित्तीय प्रभाव 2025-26 से 2029-30 की अवधि के लिए 4,200 करोड़ रुपये है। 4,200 करोड़ रुपये…

Read More

भिलाई, 9 अगस्त: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शनिवार को विश्व अंगदान जागरूकता समारोह के तहत अंगदान और स्किन डोनेशन विषय पर देश के प्रख्यात चिकित्सकों की व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर निदेशक, नेशनल बर्न सेंटर (एरोली, मुंबई) डॉ. सुनील केसवानी, विभागाध्यक्ष (प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग, डीके सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रायपुर) प्रो. डॉ. दक्षेश शाह, जॉइंट डायरेक्टर (राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन–सोटो) डॉ. वरुण अग्रवाल, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविंद्रनाथ एम., मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरभ…

Read More

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के बॉल बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ सीनियर बॉल बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025-26 का समापन रोमांचक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। पुरुष वर्ग में दुर्ग निगम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि महिला वर्ग में कबीरधाम की टीम ने खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में दुर्ग निगम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वितीय स्थान पर और महासमुंद तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में कबीरधाम की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीएसपी ने दूसरा स्थान हासिल किया और महासमुंद तीसरे स्थान…

Read More