Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 7 सितंबर 2025- उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा विधायक कार्यालय में आज एक भावुक पल देखने को मिला। जब बोड़ला विकासखंड के ग्राम घोंघा निवासी श्री अमर मरकाम, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। उन्होंने अपनी पीड़ा उप मुख्यमंत्री के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बाहर आने-जाने में उन्हें अत्यधिक कठिनाई होती है और उन्हें स्कूटी की आवश्यकता है। श्री अमर मरकाम की व्यथा सुनते ही उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अत्यंत संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें स्कूटी प्रदान की।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि…

Read More

LEAP कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को मिलेगा 300 घंटे का ऑटोमोटिव स्किल प्रशिक्षण मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर और बॉश इंडिया फाउंडेशन के बीच बेंगलुरु स्थित बॉश मुख्यालय में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत LEAP – Livelihoods Enhancement through Automotive Skills Development Program की शुरुआत की जाएगी।इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को ऑटोमोटिव सर्विस टेक्नीशियन तथा ऑटोमोटिव सर्विस एडवाइज़र क्षेत्रों में 300 घंटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, इन-हाउस ऑटोमोटिव लैब और डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल के माध्यम से दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग आधारित व्यवहारिक एवं सॉफ्ट…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर । छत्तीसगढ़ में आई बाढ़ आपदा पर पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा, छत्तीसगढ़ को सहायता देने की घोषणा पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के परस्पर संबंधों के मजबूती और आत्मीयता का स्मरण करते हुए आभार प्रकट किया।

Read More

डिप्टी सीएम साव ने केदार कश्यप का वीडियो पोस्ट कर लिखा, कांग्रेस ने स्तरहीनता की सारी हदें पार की Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। 7 सितंबर डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंत्री केदार कश्यप पर लगे कांग्रेस आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा “कांग्रेस का स्तर अब अपने ऑल टाईम लो पर”! डिप्टी सीएम साव ने मंत्री केदार कश्यप का वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस को भय, भ्रम और अनर्गल आरोपों पर जीवित संगठन बताया।

Read More

“चूहे कम हैं चीलें ज्यादा” एक बार एक चील एक चूहे को लेकर उड़ रही थी। कोई पच्चीस चीले उसका पीछा कर रही थीं, झपट्टे मार रही थीं। आज दिनांक 07 सितंबर 2025 है इसी झगड़े में पहली वाली चील के मुंह से चूहा छूट गया। छूटते ही पीछे वाली सारी चीलें उसे छोड़कर चूहे के पीछे भागी। पहली चील अब अकेले उड़ते हुए सोच रही थी, इनमें से कोई भी मेरे खिलाफ न था। मैंने चूहे को पकड़ा था और ये भी उसे पकड़ना चाहती थीं।चूहे के छूटते ही बात खत्म हो गयी, कोई दुश्मन न रहा। *अगर सारे…

Read More

Pitru Paksha 2025: मनुष्य पर ईश्वर, ऋषियों और पूर्वजों के तीन ऋण होते हैं। श्राद्ध करके हम अपने पितृ ऋण से मुक्ति पाते हैं। क्योंकि अगर हम अपने माता-पिता, जिन्होंने हमारे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए इतनी मेहनत की है, के ऋण से, उसके एक छोटे से अंश से भी, मुक्त होने का प्रयास नहीं करते, तो इसका अर्थ है कि हमने अपना जीवन व्यर्थ ही जिया है। पितृ ऋण से मुक्ति पाने में ज़्यादा खर्च नहीं आता। श्राद्ध वर्ष में केवल एक बार उनकी मुख्य तिथि पर, सबसे आसानी से उपलब्ध जल, तिल, तंदूर, कुश और पुष्पों से…

Read More

एमसीबी, 06 सितम्बर 2025 जिले के जनपद पंचायत सभाकक्ष मनेंद्रगढ़ में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 02 सितम्बर 2025 को प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन 04 सितम्बर 2025 को हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य आदिवासी बहुल ग्रामों तक शासन की सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुँचाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में ग्राम स्तर पर आदि साथी, सरकारी सेवक जैसे डॉक्टर और शिक्षक आदि सहयोगी तथा मास्टर ट्रेनर्स यानी आदि कर्मयोगी की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के…

Read More

चिरमिरी नागपुर रोड हॉल्ट परियोजना के लिए रेल मंत्रालय ने दावा आपत्ति के बाद 198 भूखंडों के अधिग्रहण के लिए जारी किया अधिसूचना अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण, जल्द ही शुरू होगा मुआवजा वितरण का कार्य रायपुर, 6 सितंबर 2025 स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का प्रयास जिले में यात्री सुविधाओं और रेल परियोजनाओं के विस्तार के लिए रंग ला रहा है। उनकी कोशिशों से रेल मंत्रालय ने चिरमिरी नागपुर हॉल्ट रेल परियोजना के लिए दावा आपत्ति के बाद भू अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी की है। केंद्रीय…

Read More

चांटीडीह निवासी अशोक साहू ने दो घरों में लगवाया सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य केन्द्र और राज्य सरकार से योजना के तहत मिल रही सब्सिडी रायपुर, 06 सितंबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एक ऐसी योजना है जिसमें सौर ऊर्जा के माध्यम से घरों तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की ओर से 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार तक की सब्सिडी दी जा रही है साथ ही प्रतिमाह 300 यूनिट फ्री बिजली का भी प्रावधान है। योजना के तहत…

Read More

रायपुर, 06 सितंबर 2025 कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज शनिवार को कोरबा के पुलिस लाइन कॉलोनी पहुंच कर तालाब में डूबने से दिवंगत बच्चों को पुष्प अर्पित कर परिवार जनों को ढाँढस बंधाकर दुख बांटा। एक दिन पहले पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली थी। शनिवार को मंत्री श्री देवांगन ने दिवंगत बच्चे के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिवार जनों से भेंट कर …

Read More