Author: Manpreet Singh

राज्य शासन ने नियमों में किया संशोधन, पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से कराए जाने वाले कार्यों में अब प्रकाश व्यवस्था भी शामिल उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में स्ट्रीट लाइटिंग के कार्यों को पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से भी कराए जाने की व्यवस्था के दिए थे निर्देश रायपुर. 23 सितम्बर 2025 प्रदेश के नगरीय निकायों में अब स्ट्रीट लाइटिंग (प्रकाश व्यवस्था) के कार्य पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से भी कराए जा सकेंगे। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इन निधियों से किए जाने वाले कार्यों की सूची में अतिरिक्त नवीन कंडिका…

Read More

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 23 सितंबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक श्री टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव…

Read More

रायपुर, 23 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार 24 सितंबर को वीआईपी रोड स्थित ओ-माया गार्डन में उद्योग विभाग द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण रायपुर, 23 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को श्री साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ 43 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात 74 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया रायपुर, 23 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 244 करोड़ 43 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 74 कार्यों का शिलान्यास एवं…

Read More

मुख्यमंत्री ने 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले को दी 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा, करेली बड़ी में कॉलेज, करेली बड़ी और ग्राम खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत और जी. जामगांव में नवीन आईटीआई सहित कई घोषणाएं रायपुर, 23 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करेली बड़ी में मंच से राज्य के विभिन्न जिलों में नव निर्मित 51 महतारी सदनों का…

Read More

ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर पिछले तीन वर्षों में हुए मनरेगा के कार्यों का विवरण, व्यय और प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे रायपुर, 23 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मनरेगा दर्पण नागरिक सूचना पटल का विधिवत शुभारंभ‘ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनरेगा दर्पण से आम जनता को मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मनरेगा दर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव…

Read More

जीएसटी सुधार से आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी, स्थानीय रोजगार को भी मिलेगा फायदा – मुख्यमंत्री श्री साय जीएसटी बचत उत्सव को लेकर व्यापारियों में दिखा भारी उत्साह रायपुर शहर के जयस्तंभ चौक से लेकर गुरुनानक चौक तक मुख्यमंत्री श्री साय का गर्मजोशी से हुआ अभूतपूर्व स्वागत नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया बाजार भ्रमण – जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में उत्साह रायपुर, 23 सितंबर 2025 नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड एवं आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं…

Read More

“अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किये।” पंडरी रायपुर स्थिति छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड ) कोलकाता द्वारा दिनाँक 22.09.2025 से 24.09.2025 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। Raipur chhattisgarh VISHESH इस प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक में नव नियुक्त सामान्य सहायक, सहायक प्रबंधक, कार्यालय सहायक तथा समिति प्रबंधक पदों के 47 सेवायुक्तो को आधुनिकप बैंकिग तकनीकी पर प्रशिक्षण आयोजित है। अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता ने इस प्रशिक्षण के संबंध में बताया कि अपेक्स बैंक के नियुक्त…

Read More

आयकार प्रावधान विशेषकर रिफ़ंड से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में दिनांक 23 सितम्बर 2025 को आयकर विभाग (अन्वेषण प्रकोष्ठ), बिलासपुर एवं एसईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में एक आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में संपन्न हुआ, जिसमें एसईसीएल मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, वहीं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव लिंक के माध्यम से जोड़ा गया। आयकर विभाग (अन्वेषण प्रकोष्ठ) की ओर से सहायक निदेशक श्री रंजन मोहंती एवं सहायक निदेशक श्री प्रकाश चौहान अपनी टीम सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के…

Read More