



“अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किये।”
पंडरी रायपुर स्थिति छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड ) कोलकाता द्वारा दिनाँक 22.09.2025 से 24.09.2025 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है।

Raipur chhattisgarh VISHESH इस प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक में नव नियुक्त सामान्य सहायक, सहायक प्रबंधक, कार्यालय सहायक तथा समिति प्रबंधक पदों के 47 सेवायुक्तो को आधुनिकप बैंकिग तकनीकी पर प्रशिक्षण आयोजित है।
अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता ने इस प्रशिक्षण के संबंध में बताया कि अपेक्स बैंक के नियुक्त सेवायुक्तो को एग्रीकल्चर क्रेडिट, फसल ऋण, स्वयं सहायता समूह,एफपीओ,बेसिक अकाउंटिंग, बेलेंशसीट, प्रॉफिट-लास, केवायसी, डिजिटल बैंकिग तथा सायबर सिक्युरिटी आदि बैंकिंग तकनीकि पर आधारित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे एम्प्लाइज की बैंकिग तकनीकि कार्य कौशलता में वृद्धि होगी।
इस प्रशिक्षण सत्र में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान, कोलकाता (बर्ड) के विषय विशेषज्ञ डीजीएम व संकाय सदस्य श्री एस पाल एवं डीजीएम व संकाय सदस्य श्री सरोज कुमार जेना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक तथा अपेक्स बैंक डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी , अपेक्स बैंक एजीएम व शाखा प्रबंधक पंडरी श्री अजय भगत, प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक व अपेक्स बैंक प्रबंधक श्री ए के लहरे तथा प्रतिभागीगण मौजूद रहे।








