- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
वन्यजीव प्रबंधन एवं संरक्षण की ले रहे प्रशिक्षण रायपुर, 23 सितंबर 2025 बारनवापारा अभ्यारण्य में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के बीएससी फारेस्ट्री के 31 विद्यार्थियों का दो सप्ताह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण जारी है, इसमें 17 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2025 तक चलेगा। विद्यार्थियों को दो ग्रुप में विभाजित कर बारनवापारा अभ्यारण्य तथा देवपुर वन परिक्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीव प्रबंधन एवं संरक्षण से सम्बधित विभिन्न गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा, जिनमें ट्रेकिंग व बर्ड वॉचिंग, आवास प्रबंधन तकनीक, पौधों एवं…
रायपुर, 23 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज माननीय अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय के नेतृत्व में ‘खादी वस्त्र एवं स्वदेशी अपनाने‘ की शपथ ली। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि- ‘हम माँ भारती को साक्षी मानकर स्वदेशी भावनाओं से प्रेरित होकर खादी एवं ग्रामोद्योग को अपनाने का संकल्प लेते हैं। हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में तन, मन और धन से योगदान देंगे। लोकल फॉर वोकल की भावना से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे, खादी पहनकर कारीगरों का सम्मान करेंगे और राष्ट्र की आर्थिक शक्ति…
उप मुख्यमंत्री ने अर्बन एक्वीफर मैनेजमेंट पर आयुक्तों, सीएमओ और अभियंताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण को किया संबोधित नगरीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं को देश-विदेश के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण रायपुर, 23 सितम्बर 2025 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के तहत नगरीय निकायों में भू-जल के संचय, संवर्धन और रिचार्ज के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमिजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर सभी नगरीय निकायों के लिए तीन दिवसीय गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित…
रायपुर, 23 सितंबर 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार‘ अभियान के अंतर्गत बहुद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, पेण्ड्रा के सभा कक्ष में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उन्होंने संबोधन में कहा कि जिले के 169 गांवों को आदि कर्मयोगी अभियान में शामिल किया गया है, जिसमें प्रत्येक गांवों से न्यूनतम 20 आदि सहयोगी वालिंटियर के रूप में चयन किया जाना था। गौरतलब है कि इस अभियान का उद्देश्य 2030 में अपने गांवों को कैसा दिखना चाहिए, इसके लिए ट्रायबल विलेज…
रायपुर, 23 सितम्बर 2025 जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने जिले के विभिन्न शालाओं में पदस्थ तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारखुर्द के सहायक शिक्षक श्री विश्वनाथ चंद्रवंशी, शाला मातेखेड़ा की प्रधान पाठक श्रीमती गंगाराम नेताम, शाला घोघरे के प्रधान पाठक श्री अरुण कुमार मंडावी तथा शाला तोतलभर्री के प्रधान पाठक श्री शंकर लाल सलामे शामिल हैं। क्रमांक-4280/नसीम
सेवा पखवाड़ा में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन रायपुर, 23 सितंबर 2025 सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हर वर्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, जन-जागरूकता फैलाना और सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलता हैै। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत खोडरी में लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार जिला…
रायपुर, 23 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने प्रदेश के हजारों परिवारों के जीवन में नया विश्वास जगाया है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी श्री प्रदीप राम उरांव को इस योजना से लाभ मिला है। खेती-किसानी कर जीवनयापन करने वाले श्री प्रदीप का परिवार वर्षों से कच्चे घर में रह रहा था। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकना, बार-बार घर की मरम्मत करना जैसी कठिनाइयाँ उनके जीवन का हिस्सा थीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें 1.20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिसमें से अब तक 95 हजार रुपये दो…
अब रात्रि में भी हो रहा सुरक्षित प्रसव और उपचार रायपुर, 23 सितम्बर 2025 नारायणपुर जिले के अति-संवेदनशील और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की आमजनता तक पहुँच, लंबे समय से चुनौतीपूर्ण रही है। दुर्गम भू-भाग, विद्युत सुविधा का अभाव और पहुँचविहीन गांवों के कारण उप स्वास्थ्य केंद्रों में प्रभावी चिकित्सा सेवा विशेषकर रात्रि के समय उपलब्ध कराना कठिन था। नीति आयोग के सहयोग से इस स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। लगभग 54 लाख रुपये की लागत से कल्हजा, गुमरका, कुडमेल, मसपुर और कोगें जैसे ग्रामों में प्री-फैब्रिकेटेड उप स्वास्थ्य केंद्र निर्मित किए गए हैं। इन भवनों में 4.8…
रायगढ़ के श्री अभिनव पटनायक बने ऊर्जा आत्मनिर्भर नागरिक रायपुर, 23 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना प्रारंभ कर दिया है। रायगढ़ जिले के जगन्नाथपुरम निवासी श्री अभिनव पटनायक इसके उदाहरण हैं, जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है। श्री पटनायक को पहले प्रतिमाह लगभग 2500 से 3000 रुपए तक बिजली बिल चुकाना पड़ता था। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित किए। परिणामस्वरूप अब उनके घर की संपूर्ण बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी…
रायपुर, 23 सितम्बर 2025 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के तहत बारनवापारा अभ्यारण्य में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन और अधीक्षक बारनवापारा श्री कृषानू चन्द्राकार के नेतृत्व में 23 सितम्बर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर परिसर की सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इसी क्रम में प्राथमिक शाला अकलतरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, ग्राम के उप सरपंच, वन प्रबंधन समिति के…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

