- माय भारत, रायपुर द्वारा दिशा कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
- रायपुर : आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, स्वरोजगार को मिला नया आधार
- रायगढ़ : जल संरक्षण की शपथ के साथ ग्रामीणों को जल गुणवत्ता जांच का दिया गया प्रशिक्षण
- रायपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
- रायगढ़ : जल संरक्षण की शपथ के साथ ग्रामीणों को जल गुणवत्ता जांच का दिया गया प्रशिक्षण
- रायपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में बनेगा नया अनुविभागीय कार्यालय भवन, 1.25 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- रायपुर : ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई पहचान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू
Author: Manpreet Singh
शरद पूर्णिमा का पर्व सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक: वित्त मंत्री श्री चौधरी रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की मंगलकामना की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति की सुंदरता, चंद्रमा की शीतलता और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। धार्मिक मान्यताओं…
पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान अमूल्य विरासत, आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षण जरूरी: वन मंत्री श्री केदार कश्यप पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और औषधीय ज्ञान के संरक्षण की दिशा में प्रदेश के 6 जिलों के 309 पारंपरिक वैद्यों को स्वैच्छिक प्रमाणन के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वैद्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। बोर्ड ने 31 मार्च…
परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को दिखाई हरी झंडी रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले के दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से वनांचल के 40 से अधिक गांवों के लोगों को नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, हाट-बाजार और शासकीय कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप…
बस्तर के दुर्गम गांवों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, सड़क और बस सुविधा से भी ग्रामीणों को राहत Raipur chhattisgarh VISHESH //दंतेवाड़ा-छत्तीसगढ़:- बस्तर के दुर्गम वनांचलों में रहने वाले लोगों के लिए चिकित्सा आपातकाल का सामना करना अक्सर एक बड़ी चुनौती रहा है। पहाड़ी रास्तों से गुजरकर अस्पताल पहुंचने में कई बार पांच से छह घंटे तक लग जाते हैं। ऐसे में समय पर उपचार मिलना मरीजों और उनके परिजनों के लिए चिंता का विषय बन जाता है। तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत वाली गर्भवती महिला हो, सांस लेने में परेशानी से जूझ रहा बुजुर्ग या अचानक बीमार…
बैलाडीला बुल्स को 4-1 से हराया रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 बैलाडीला बुल्स के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में न्यायधानी नाइट्स ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वे पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, बैलाडीला बुल्स अभी भी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे की ओर है। टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। आज का मैच लीग की सबसे मजबूत डिफेंस…
5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूला है। गंभीर उल्लंघन के मामलों में 5 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर 19 मामलों में वाहन परमिट निरस्त करने के लिए प्रकरण तैयार किए गए हैं,…
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की बेहतर वित्तीय योजना के लिए भी प्रेरित कर रही है। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झलरी निवासी श्रीमती नंदिनी चतुर्वेदी ने महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से अपनी बेटी का बेहतर कल गढ़ रही हैं। उन्होंने योजना से मिली राशि से अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प लिया। नंदिनी ने अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया और महतारी वंदन योजना…
प्रकाश को भारी-भरकम बिजली बिल से मिली मुक्ति रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और…
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय सचिव श्री एस. भारती दासन के साथ सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के विस्तार एवं विकास, पर्यटन सुविधाओं के उन्नयन और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

