Author: Manpreet Singh

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को किया नमन गरियाबंद, 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर संदेश देते हुए देश की आजादी के आंदोलन को एक नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन लोगों को दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर…

Read More

स्किल सैटेलाइट सेंटर की स्थापना धमतरी, 2 अक्टूबर 2025 महिलाओं के कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के लिए धमतरी में महिलाओं की आजीविका संवर्धन के लिए एन.आई.टी. रायपुर और डी.एस.आई.आर. की साझी पहल की है । डी.एस.आई.आर. का छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि भारत में पहला प्रोजेक्ट है । धमतरी जिला ऐतिहासिक रूप से अनाज और वन-आधारित उपज के उत्पादन में अग्रणी रहा है, जो इस क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका की रीढ़ हैं। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं कृषि और वन-आधारित व्यवसायों में संलग्न हैं। उत्पादन बढ़ाने, बेहतर मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित करने और आजीविका के अवसरों में सुधार के लिए,…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही नई रौशनी रायपुर, 02 अक्टूबर 2025 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। योजना के अनुसार लाभार्थियों को 1 किलोवॉट सिस्टम पर ₹45,000, 2 किलोवॉट सिस्टम पर ₹90,000 और 3 किलोवॉट अथवा उससे अधिक क्षमता पर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान की जा रही है। इस योजना का फायदा उठाकर उपभोक्ता अपने बिजली खर्च में बड़ी बचत…

Read More

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं सेवा पखवाड़ा 2025 के अवसर पर बलौदाबाजार वनमण्डल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर को विशेष रूप से ‘स्वच्छता दिवस’ के रूप में मनाते हुए वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य के नेतृत्व में प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल तुरतुरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा सेवा पखवाड़ा, गांधी जयंती और वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन विविध कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल स्वच्छता एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है, बल्कि समुदाय को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की…

Read More

स्वछता दीदियों को किया सम्मानित गांधी स्मृति स्थल में शिलालेख का किया अनावरण रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार पुरानी मण्डी परिसर स्थित ऐतिहासिक गांधी स्मृति स्थल में महात्मा गांधी के आगमन एवं दलित उत्थान के सन्देश के शिलालेख को अनावरण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिसर में वृक्षारोपण किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। श्री वमा्र ने कहा कि महात्मा गांधी…

Read More

आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का निरीक्षण स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी रायपुर, 02 अक्टूबर 2025 आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से प्रारंभ आदि सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर ने बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा, दानीटोला एवं भैंसबोड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय बहुल क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। श्री ठाकुर ने ग्राम गुजरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति…

Read More

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025 केंद्र सरकार के आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत संचालित आदि सेवा पखवाड़ा के कार्यों का जायजा लेने के उद्देश्य से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर आज मोहला-मानपुर-चौकी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने विकासखंड मानपुर के ग्राम ख्वासफड़की में आयोजित ग्राम सभा में सम्मिलित होकर विलेज विजन प्लान 2030 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों की सहमति से तैयार विलेज मैप का निरीक्षण किया तथा ग्राम विकास की प्रमुख आवश्यकताओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की। श्री ठाकुर ने ग्रामवासियों…

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया रायपुर, 02 अक्टूबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

Read More

रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजभवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Read More

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजभवन परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर सुबह राजभवन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर झाडू लगाकर कचडे़ को एकत्र कर उसका निपटान किया।

Read More