Author: admin

रायपुर, 26 दिसंबर 2024 आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम कल 27 दिसंबर को मंत्रालय स्थित एनआईसी से वीडियो कॉन्फें्रसिंग के माध्यम से सवेरे 11ः30 बजे से वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा लेंगे। मंत्रालय महानदी भवन स्थित आदिम जाति विकास विभाग द्वारा इस आशय का पत्र सभी जिला परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास प्रयोजना तथा सहायक आयुक्तों को जारी कर अपडेट जानकारी के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।मंत्री श्री नेताम ने बैठक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, प्रयास आवसीय विद्यालय, आश्रम-छात्रावासों का संचालन, आदिवासी संस्कृति का परिरक्षण, पण्डो एवं भुंजिया विकास अभिकरण,…

Read More

सुशासन का एक साल: बैकुण्ठपुर में महतारी वंदन योजना की सफलता का मनाया जश्न रायपुर, 26 दिसंबर 2024 सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 59 हजार और प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली महतारी वंदन योजना की सफलता का जश्न मनाया गया।सुशासन दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

Read More

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद रायपुर, 26 दिसंबर 2024 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से कोरिया जिले की श्रीमती किरण बर्वे को आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है। श्रीमती बर्वे ने बताया कि उनके जीवन में दुःख और संघर्ष के बाद महतारी वंदन योजना ने नया उत्साह और राहत दी है। वे दो बच्चों की मां है, पति का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें बच्चों के लालन-पालन और उनकी शिक्षा में भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना से…

Read More

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल मंत्री श्री वर्मा बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फ़तेह सिंह के बलिदान को किया नमन रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा गुरुवार को बलौदाबाजार के पण्डित चक्रपाणि शुक्ल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए…

Read More

खाद्य नियंत्रकों एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित हुए स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 26 दिसंबर 2024 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आज रायपुर के सिविल लाइन सर्किट हाउस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के 100 औषधि नियामकों की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा देश के 30 लाख करोड़ के मेडिकल व्यापार का आधार आप…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ले रहे हैं योजनाओं का फीडबैक अम्बेडकर अस्पताल में आयोजित हुई क्लीनिकोपैथोलॉजिकल को-रिलेशन (सीपीसी)मीटिंग मरीज की मृत्यु के कारणों का होता है मूल्यांकन, सही इलाज नहीं मिला तो विभाग की जिम्मेदारी रायपुर, 26 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल चिकित्सा शिक्षा को और बेहतर करने के प्रयासों में सतत अधिकारियों से फीड बैक ले रहे हैं। इनके निर्देशन में हे आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में गुरुवार को क्लीनिकोपैथोलॉजिकल…

Read More

रायपुर, 26 दिसंबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा आज बारनवापारा परियोजना मंडल अंतर्गत रवान परिक्षेत्र में राज्य स्तरीय मार्किंग कूप डिर्माकेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रवान परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 88 टी.पी. 79 (46 वर्षीय विरलन) जिसका कुल रकबा 153 हेक्टेयर है, जिसमें सर्वे डिर्माकेशन करने के पश्चात 07 नग सेम्प्ल प्लाट डाला गया है। जिसमें से 48 हेक्टेयर ए टाईप, 96 हेक्टेयर बी टाईप एवं 09 हेक्टेयर एरिया सी टाईप है। सेम्पल प्लाट के डाटा के आधार पर कुल 38 हजार 901 वृक्षों का मार्किंग कार्य किया गया है। जिसमें सागौन के सुखे, मृतप्रायः…

Read More

रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 दुर्ग जिले के छोटे से गांव असोगा की रहने वाली श्रीमती मंजू अंगारे आज पूरे पाटन विकासखंड में ‘लड्डू वाली दीदी‘ के नाम से मशहूर हैं। उनकी मेहनत और आत्मनिर्भरता की यह कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से कोई भी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। असोगा गांव में 12 महिलाओं को साथ लेकर मां संतोषी महिला स्व-सहायता समूह का गठन किया गया, जिसमें मंजू दीदी एक सदस्य के रूप में जुड़ीं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से प्रेरणा लेकर उन्होंने लड्डू बनाने का काम…

Read More

रायपुर, 26 दिसंबर 2024 सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड का हर्रामार गांव अब हर घर जल ग्राम घोषित हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत गांव के 354 घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस पहल से न केवल पेयजल समस्या दूर हुई है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। गांव के प्रत्येक घर तक प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। इससे पहले गर्मियों में भू-जल स्तर कम होने पर पानी के लिए दूरदराज के क्षेत्रों तक जाना पड़ता था। लेकिन अब…

Read More

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में स्वर यंत्र के कैंसर का सफल इलाज रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के निर्देशन में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हो रही है, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहे है। स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास करते हुए मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इस कड़ी में कान, नाक, गला विभाग द्वारा जशपुर…

Read More