Author: admin

रायपुर, 26 दिसंबर 2024 आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज इंद्रावती भवन स्थित आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग का औचक निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित मांग-पत्रों के शीघ्र निराकरण, और छात्रावास-आश्रम भवन निर्माण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। गुणवत्ता और समयसीमा का पालन अनिवार्य प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि छात्रावास और आश्रम भवनों के निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता और समयसीमा का पालन किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों…

Read More

मंत्री श्री देवांगन कोरबा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के मुड़ापाऱ दशहरा मैदान और आरामशीन, काशीनगर में आयोजित नौ वार्डों में 1.59 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विष्णुदेव की सुशासन की सरकार हर वार्ड के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कोरबा निगम में तेजी से विकास कार्यों का…

Read More

रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम धनेली की रहने वाली बुजुर्ग महिला श्रीमती बिरझा बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हुई है। गरीबी और अभावों में जीवनयापन करने वाली बिरझा बाई का परिवार पहले मिट्टी और खपरैल के पुराने मकान में रहता था, जहां बारिश के दौरान छत से पानी टपकता था और सांप, बिच्छू जैसे खतरनाक जीवों का डर बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घर ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता को दूर कर दिया है। श्रीमती बिरझा बाई ने बताया कि उनका परिवार एक…

Read More

रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आज समापन हुआ। षिविर में राजभवन परिवार के 16 सदस्यों ने रक्तदान किया और 237 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राज्यपाल श्री डेका ने सभी रक्त दाताओं के इस कार्य की सराहना की और कहा कि रक्त दान महादान है। स्वस्थ व्यक्तियों को अवष्य रक्त दान करना चाहिए। स्वास्थ्य षिविर में टी.बी. परीक्षण, मेडिसिन, नेत्र रोग, रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, चर्म…

Read More

रायपुर, 26 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि 26 दिसम्बर को हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मैं उनकी शहादत को शत शत नमन करता हूँ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में पूरे देश में 57 लाख अधिकार अभिलेख करेंगे वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल 50 हजार से अधिक आबादी भूमि के रहवासियों को मिलेेंगे भूमि संबंधी रिकार्डस रायपुर, 26 दिसंबर 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के साथ रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वामित्व योजना के तहत पूरे देश में 57 लाख से अधिक सम्पत्ति कार्ड…

Read More

अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए वीर बालकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री श्री साय राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी के गुरुद्वारा में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम मे हुए शामिल रायपुर, 26 दिसम्बर 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडरी स्थित गुरुद्वारा पहुँचे और दशम गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर सपूतों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत का स्मरण करते हुए उनका नमन किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका…

Read More

रायपुर, 26 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की…

Read More

केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी प्रदर्शनी का आयोजन अब 29 दिसम्बर तक Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 26 दिसंबर 2024/भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी स्थल में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट और साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। प्रदर्शनी में अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल…

Read More