Author: admin

बच्चों के सर से पिता का साया उठा और घर से कमाऊ हाथ, काफी मुश्किल रहा समय, अब नहीं रुकूंगी, बेटी को टीचर बनाने का सपना होगा पूरा – नीतू अम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2024 नीतू चंवर अम्बिकापुर के ठनगनपारा में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कभी कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली नीतू की जिंदगी आज खुशियों से भर गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन लेकर नीतू ने डेयरी का व्यवसाय शुरू किया है और आर्थिक रूप से सशक्त हुईं। बीते सालों को याद करते हुए नीतू अपनी आपबीती बताते हुए कहतीं हैं, जो संकट का…

Read More

रायपुर, 28 दिसंबर 2024 महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना में शामिल सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ स्थित माँ बागेश्वरी मंदिर के कायाकल्प और सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार को पुनः स्मरण पत्र जारी की है। गौरतलब है कि प्रसाद योजना, भारत सरकार की एक योजना है जिसका मकसद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान योजना के तहत, तीर्थ स्थलों को विकसित करने और उन्हें पहचान दिलाने पर…

Read More

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को रायपुर, 28 दिसंबर 2024 नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 में मतदाता बनाने के लिए कार्यक्रमों में संषोधन किया गया है। नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए लोगों को मतदाता बनने का एक और अवसर प्राप्त हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को की जाएगी। छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों और पंचायतों के मतदाता सूची…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 28 दिसंबर 2024, राज्य शासन ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा की सोंढूर परियोजना के अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर के जांगड़ा वितरक नहर व उसकी केशली एवं मुड़पार माईनर के रिमाडलिग-सी सी लाइनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 97 लाख 27 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं । सिंचाई योजना के इन कार्यों के हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों के लिए करीब 2145 हेक्टेयर क्षेत्र में रूपांकित  सिचाईं सुविधा उपलब्ध होने लगेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 28 दिसंबर 2024, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे और श्री सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि तथा श्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है।    मुख्यमंत्री श्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर दी एक नई सौगात हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में 50 वर्षीय महिला की हुई सफल ओपन हार्ट सर्जरी मरीज के हार्ट में टाइटेनियम से बना मैटेलिक प्रोस्थेटिक वाल्व लगाया गया एवं ट्राइकस्पिड वाल्व को रिपेयर किया गया शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निशुल्क हुई हार्ट सर्जरी Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर. 27 दिसंबर 2024/छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की…

Read More

सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव, पीसीसीएफ एवं सीईसीबी चेयरमैन से की भेंट, एसईसीएल संचालन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा Raipur chhattisgarh VISHESH सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 को राजधानी रायपुर का दौरा किया और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. मिश्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन (आईएएस), प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) और वन बलों के प्रमुख (एचओएफएफ) श्री वी. श्रीनिवास राव (आईएफएस) और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (सीईसीबी) के अध्यक्ष श्री अंकित…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए श्री राणा द्वारा स्वयं ही…

Read More

बड़े अर्थशास्त्री थे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी, देश के लिए उनका योगदान यादगार रहेगा : डिप्टी सीएम अरुण साव Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का राजनीति में एक लंबा अनुभव रहा है। वे देश के आर्थिक सलाहकार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं वित्त मंत्री…

Read More

रायपुर, 27 दिसम्बर 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में श्री डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।राज्यपाल श्री डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और…

Read More