- भिलाई इस्पात संयंत्र के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में सुरक्षा सप्ताह शुरू, ‘शून्य हानि’ पर जोर
- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘पर्वत मंथन’ सम्मेलन में हिमालयी शहरों के सुरक्षित एवं सतत विकास पर दिया जोर
- बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी
- ईपीएफओ रायपुर ने पेंशनधारकों के लिए विशेष जीवन प्रमाण पत्र शिविरों की घोषणा की, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगी सुविधा
- हिंदी के रचनात्मक प्रयोग और अभिव्यक्ति की विविधता पर कार्यशाला आयोजित
- आर्टिकल : आईसीएमआर-एनआईएमआर की 50वीं वर्षगांठ: मलेरिया से लड़ने के पचास वर्ष
- श्री गुरुनानक जयंती विशेष : 20 तारिख को नगर कीर्तन और 24 नवंबर 2026 को गुरुनानक जयंती का होगा आयोजन
- एनआईटी रायपुर में उभरती सेमीकंडक्टर एवं क्वांटम प्रौद्योगिकियों पर छह दिवसीय एटीएएल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
Author: admin
मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से जीता सभी का दिल बस्तर मड़ई में 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से सम्मानित पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की होगी प्रस्तुति रायपुर,18 अक्टूबर 2024 बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान, बस्तर में गुरुवार की शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। हंसराज रघुवंशी, जिनकी गाथा गीतों और भजनों के लिए विशेष पहचान…
हर हाथ को काम देने 84 लाख श्रमिकों का पंजीयन उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के मैदानी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य में श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए त्वरित कार्यवाही करें और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज स्थानीय होटल में श्रम विभाग द्वारा ’श्रमिकों का सशक्तिकरण, भविष्य का निर्माण’ विषय पर आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर कहा कि प्रत्येक श्रमिक को काम देने के लिए श्रम विभाग द्वारा 84 लाख श्रमिकों का पंजीयन कर योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।…
राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में 26 एवं 27 अक्टूबर को होगा सभा का आयोजन रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने निर्वाचक नामावली की प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं ।उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिये प्रदेश में ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिये दिनांक 24/10/2024 से 29/10/2024 तक का समय निर्धारित किया गया है।राजा निर्वाचन आयुक्त श्री अजय…
हर्षाेल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सवदेर रात तक देवी जागरण में शामिल हुए हजारों लोग रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में कल गुरूवार की रात आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और देवी जागरण में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोरबा के विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्टजनों को…
बच्चों के सही पोषण और देखरेख के लिए उमंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन मंत्री ने बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, इसमें वे बच्चे भी शामिल है, जिन्हें विभिन्न कारणों से संस्थाओं में रहना पड़ रहा है। संस्थाएं उन बच्चों का घर नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास परिवार और समाज के बीच रहकर ही हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर किशोर न्याय…
रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए सत्र 2024-25 के आवेदन शुरू कर दिया गया हैं। इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टलhttps://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वर्ष 2019 से 2023 तक के विद्यार्थियों के नवीनीकरण के साथ-साथ वर्ष 2024 के लिए नवीन आवेदन 31 अक्टूबर 2024 तक स्वीकर किए जाएंगे। छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी मंडल की वेबसाइटwww.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए एनएसपी…
रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 राज्य परिवहन विभाग अंतर्गत जनकेन्द्रित सेवाओं के बेहतर एवं पारदर्शी क्रियान्वयन की दृष्टि से वाहनों के फिटनेस कार्य हेतु जिला दुर्ग में स्थापित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान सचिव, परिवहन-सह-परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश, एवं अपर परिवहन आयुक्त, श्री डी. रविशंकर द्वारा एटीएस सेंटर, संचालक से सेंटर में वाहनों के फिटनेस किये जाने की कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। विभाग द्वारा राज्य शासन की मंशानुरूप बेहतर सुशासन व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से सचिव, परिवहन एवं अपर परिवहन आयुक्त द्वय…
जगदलपुर के सेमरा में 8.20 करोड़ की लागत से बना है ट्राईफूड पार्क रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 जगदलपुर के ग्राम सेमरा में स्थित ट्राईफूड पार्क के संचालन के संबंध में आज आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, ट्रायफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार श्री आशीष चटर्जी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। मैनेजिंग डायरेक्टर, ट्रायफेड श्री आशीष चटर्जी ने बताया कि ट्रायफेड द्वारा 8.20 करोड़ की लागत से जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में ट्राईफूड पार्क तैयार कर लिया गया है उक्त प्लांट सेमरा ग्राम, जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित है इसका सकल…
छात्राओं, महिला प्राध्यापकों-कर्मचारियों, उनके परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखा कैसे करें शारीरिक स्वरक्षा 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया शारीरिक स्वरक्षा का प्रशिक्षण रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन साहसी (मेकिंग ऑफ फियरलेस) के अन्तर्गत स्वरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस रानी दुर्गावती थीम पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की छात्राओं, महिला प्राध्यापकों-कर्मचारियों तथा उनके परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओं को शारीरिक स्वरक्षा संबंधी तकनीकों का सजीव प्रशिक्षण प्रदान किया गया।…
वन मंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर किया उत्साहवर्धन और व्यवस्थाओं का लिया जायजा प्रतिभागियों में दिखा उत्साह, सभी को पसंद आ रही है छत्तीसगढ़ की मेहमान नवाजी रायपुर, 18 अक्टूबर 2024 राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने 14 स्वर्ण पदक जीतकर लगातार अपना दबदबा कायम रखा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 37 स्वर्ण, 20 सिल्वर, 14 ब्रोंज पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ अभी पदक तालिका में 279 पॉइंट प्राप्त कर कुल 71 पदक जीतकर प्रथम स्थान पर है। प्रतियोगिता के आज तीसरे…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

